Ravindra Jadeja New Celebration Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का तीसरा मुकाबला बीते सोमवार, 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 8 विकेट से रौंदकर जीत हासिल की। गौरतलब है कि इसी बीच RR के नए ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने दुनिया के सामने अपना नया सेलिब्रेशन स्टाइल अनलॉक किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये पूरी घटना चेन्नई सुपर किंग्स की इनिंग के 8वें ओवर में घटी। यहां राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन रियान पराग ने सर रविंद्र जडेजा को बॉलिंग अटैक पर लगाया था, जो कि अपना पहला ही ओवर डालने आए थे। खास बात ये है कि यहां 37 साल के जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स को दोहरी चोट दी और पहले सरफराज खान को और फिर शिवम दुबे को आउट करके पेविलयन भेज दिया।

Advertisement

इसी बीच शिवम दुबे को आउट करने के बाद रविंद्र जडेजा ने एक नए तरीके से विकेट सेलिब्रेट किया जिसका वीडियो खुद IPL ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से फैंस के साथ साझा किया है। इस वीडियो में रविंद्र जडेजा अपने हाथों को बंदूक यानी तमंचा बनाकर फायर करते नज़र आए हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

इस मुकाबले में उन्होंने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। याद दिला दें कि पिछले सीजन तक रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स का बेहद ही अहम हिस्सा थे। हालांकि साल 2026 के सीजन से पहले सीएसके ने उन्हें ट्रेड करके राजस्थान रॉयल्स को दे दिया।

राजस्थान रॉयल्स ने जीता मैच: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां आरआर के नए कैप्टन रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला पूरी तरह ठीक साबित हुआ और राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज़ों ने 19.4 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को 127 रनों के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद मैदान पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला जिन्होंने सिर्फ 17 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के ठोककर 52 रन बनाए। उनके अलावा यशस्वी जासवाल ने 36 गेंदों पर नाबाद 38  रन ठोके, वहीं ध्रुव जुरेल ने 9 गेंदों पर 18 रन और कैप्टन रियान पराग ने 11 गेंदों पर नाबाद 14 रनों की पारी खेली। इन्हीं के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 12.1 ओवर में 128 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार