Renuka Singh Thakur Bowled Gull Feroza Video: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Women's T20 World Cup 2024) का सातवां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां पाकिस्तान की कप्तान फातिम सना (Fatima Sana) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। हालांकि उनका ये फैसला बहुत बेहतर साबित नहीं हुआ क्योंकि टीम इंडिया की पेसर रेणुका सिंह ठाकुर (Renuka Singh Thakur) ने अपने पहले ही ओवर में पाकिस्तानी टीम को तगड़ा झटका दिया।

Advertisement

जी हां, भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एक बार फिर पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। इस बार रेणुका सिंह ने पाकिस्तानी टीम को पहला झटका दिया। ये घटना पाकिस्तान की इनिंग के पहले ही ओवर में घटी। यहां रेणुका ने अपनी आखिरी बॉल पर पाकिस्तानी बैटर गल फिरोजा को फंसाने के लिए एक इनस्विंग बॉल डिलीवर किया था।

Advertisement

रेणुका का ये बॉल पिच से टकराकर तेजी से बल्लेबाज़ को अंदर की तरफ आया। यहां मानो गल फिरोज के दिमाग की बत्ती ही गुल हो गई। वो रेणुका की इनस्विंग डिलीवरी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। यही वजह रही ये बॉल उन्हें चमका देकर सीधा स्टंप्स से जा टकराया। ऐसे आउट होने के बाद गल फिरोजा पूरी तरह भौचक्की रही गई, यही वजह है अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि टीम इंडिया के गेंदबाज़ों ने मुकाबले में कमाल की गेंदबाज़ी की है। पाकिस्तान अपने शुरुआती 10 ओवर में 4 विकेट खोकर सिर्फ 41 रन ही बना पाया है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि पाकिस्तान 20 ओवर तक कितना स्कोर बना पाती है।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, एस सजना, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह।

Advertisement

पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन): मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, निदा डार, आलिया रियाज, ओमैमा सोहेल, फातिमा सना (कप्तान), तुबा हसन, नाशरा संधू, सैयदा अरूब शाह, सादिया इकबाल।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार