Richa Ghosh Video: भारत और आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच शुक्रवार, 10 जनवरी को सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट में वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है जहां टीम इंडिया की विकेटकीपर ऋचा घोष (Richa Ghosh) ने एक कमाल की स्टंपिंग करके भारतीय क्रिकेट फैंस को महान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhono) की याद दिला दी।

Advertisement

ऋचा घोष की ये स्टंपिंग आयरलैंड की इनिंग के 14वें ओवर में देखने को मिली। इस दौरान आयरलैंड के लिए मैदान पर ओर्ला प्रेंडरगास्ट बल्लेबाज़ी कर रहे थे। दूसरी तरफ टीम इंडिया के लिए ये ओवर प्रिया मिश्रा करने आई थी। यहां प्रिया मिश्रा ने एक ऑफ स्टंप के बाहर बॉल डिलीवर करके गेंद को टर्न करवाया जिसे आयरिश खिलाड़ी डिफेंड करने से भी चूक गई।

Advertisement

इसके बाद ये बॉल सीधा विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों में गया जहां जादू देखने को मिला। ऋचा घोष ने चतुराई दिखाते हुए यहां तेजी से स्टंप उड़ा दिये। गौरतलब है कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि आयरिश खिलाड़ी का पैर स्टाइकर एंड की लाइन पर था। उनके पैर या कहें जूते का कोई भी हिस्सा लाइन से पीछे नहीं था जिस वजह से वो यहां पर फंस गई थी। भारतीय टीम की अपील पर अंपायर ने थर्ड अंपायर से मदद ली जहां ओर्ला प्रेंडरगास्ट की चूक पकड़ी गई और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। यही वजह है अब हर कोई ऋचा घोष की खूब तारीफ कर रहा है।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद उन्होंने कैप्टन गैबी लुईस (92) और लिआ पॉल (59) की शानदार पारियों के दम पर 50 ओवर में 238 रन बनाए। इसके जवाब में खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम 23 ओवर में 3 विकेट खोकर 131 रन बना चुकी है। यहां से उन्हें अब जीत हासिल करने के लिए 27 ओवर में 103 रनों की जरूरत है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार