Rishabh Pant Monsters Six Video: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) बीते रविवार, 23 अगस्त को कोलंबो टेस्ट के पहले दिन श्रीलंकाई तेज गेंदबाज़ लाहिरू कुमारा (Lahiru Kumara) की शॉर्ट गेंद पर चोटिल हो गए थे। वो पुल शॉट खेलने की कोशिश में नाकाम हुए थे जिसके बाद गेंद उनकी कलाई की हड्डी पर लगी थी। इस घटना के बाद वो बेहद दर्द में थे जिसके कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। गौरतलब है कि खेल के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने मैदान पर वापसी की और लाहिरू कुमारा से बदला लिया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ऋषभ पंत ने कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन लाहिरू कुमार को आईना दिखाया और उनकी एक शॉर्ट गेंद पर ही गगनचुंबी छक्का मारा। उनका ये सिक्स इतना दमदार था कि गेंद स्टेडियम की छत से टकराई और एक सोलर पैनल को तोड़ते हुए बाहर चली गई। ये घटना भारतीय पारी के 58वें ओवर में घटी जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो।
ऋषभ पंत ने तोड़ा शुभमन गिल का रिकॉर्ड: कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन के लंच तक ऋषभ पंत 88 गेंदों पर 6 चौके 2 छक्के लगाकर नाबाद 63 रन बना चुके हैं। इसी के साथ उन्होंने शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा है और वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने WTC में 2,948 रन पूरे कर लिए हैं।
मैच का हाल: भारतीय टीम ने कोलंबो टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी और वो दूसरे दिन के लंच तक 6 विकेट खोकर 419 रन बना चुके हैं। मेहमान टीम 112 ओवर खेल चुकी है और एक मजबूर स्कोर की तरफ लगातार बढ़ रही है। मैदान पर ऋषभ पंत (88 गेंदों पर 63 रन) और ध्रुव जुरेल (107 गेंदों पर 59 रन) की जोड़ी मौजूद है।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशारा नुवंथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा, असीथा फर्नांडो।