भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) मैदान पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो मौजूदा समय में India B के लिए दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy 2024) खेल रहे हैं जहां पर भी वो मैदान पर खूब मस्ती करते नज़र आए। इतना ही नहीं, एम चिन्नास्वामी में चौथे दिन के खेल से पहले पंत विपक्षी टीम के हर्डल में भी घुस गए और उन्होंने चुपके से शुभमन गिल (Shubman Gill) की टीम का सारा प्लान सुन लिया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। ये घटना India A और India B के बीच खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के पहले मैच के आखिरी दिन घटी। शुभमन गिल अपनी टीम को मोटिवेट करते हुए गेम प्लान समझा रहे थे और इसी बीच ऋषभ पंत भी वहां चुपचाप आ गए। उन्होंने हर्डल में विपक्षी टीम के खिलाड़ियों के कंधों पर हाथ रखकर सारा प्लान सुना और फिर मुस्कुराते नज़र आए। यही वजह है ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

आपको बता दें कि दलीप ट्रॉफी में India B की अगुवाई अभिमन्यु ईश्वरन कर रहे हैं, लेकिन विकेट के पीछे से ऋषभ पंत ने भी टीम को लीड करने में उनकी खूब मदद की। ऋषभ विकेट के पीछे से लगातार अपनी टीम के कप्तान और खिलाड़ियों को गेम प्लान के बारे में समझाते नज़र आए और उन्होंने फील्डिंग सेट करके भी विपक्षी खिलाड़ियों को काफी परेशान किया।

ये भी जान लीजिए कि इससे पहले ऋषभ पंत ने India B की दूसरी इनिंग में 47 बॉल पर तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 9 चौके और 2 छक्के जड़कर 61 रन बनाए थे। पंत की इस इनिंग से उन्हें काफी कॉन्फिडेंस मिला होगा जो कि टीम इंडिया के लिए काफी अच्छा संकेत है। ऐसा इसलिए क्योंकि आगामी समय में भारतीय टीम को बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीक और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के साथ टेस्ट सीरीज खेलनी है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार