Rishabh Pant Mini Helicopter Shot: आईपीएल 2022 के 15वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य रखा है। दिल्ली की इनिंग के दौरान कप्तान ऋषभ पंत ने अपने अंदाज के विपरित काफी धीमी पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद उनके बल्ले से एक ऐसा शॉट निकला जिसने सारी सुर्खियां लूट ली है।

Advertisement

डीसी के कप्तान ऋषभ पंत ने आखिर तक नॉन आउट रहते हुए 36 बॉल पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट सिर्फ 108.33 का रहा, जो कि उनके खेलने के अंदाज से बिल्कुल ही विपरित है। हालांकि इसी बीच पंत ने एक मिनी हेलीकॉप्टर शॉट खेला, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

पंत का ये मिनी हेलीकॉप्टर दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 19वें ओवर में देखने को मिला। लखनऊ के लिए यह ओवर आवेश खान करने आए थे। इस गेंदबाज़ ने ओवर की तीसरी यॉर्कर फेंकने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सके और यह बॉल पंत तक फुलटॉस बनकर पहुंची। ऋषभ ने इस मौके का फायदा उठाया और माही के अंदाज में बल्ला घुमाते हुए मिनी हेलीकॉप्टर शॉट जड़ दिया जो कि सीधा चौके के लिए बॉउंड्री के पार पहुंचा।

बता दें कि दिल्ली की टीम ने इस मैच में अच्छी शुरुआत करने के बावजूद ज्यादा रन नहीं बनाए, जिसका बड़ा कारण बल्लेबाज़ों की कछुए जैसी पारी रही। डेविड वॉर्नर और रोवमैन पॉवेल ने लगभग 30 के स्ट्राइकरेट से रन बनाए। तो वहीं पंत का स्ट्राइकरेट भी लगभग 110 का ही रहा। यहीं वज़ह है टीम का स्कोर 150 रनों का आंकड़ा भी नहीं पार कर सका।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार