आईपीएल 2025 (IPL 2025) में बीते सोमवार, 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच इकाना स्टेडियम में एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया जहां पहले ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने पहली इनिंग में अपने गुरु महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का ट्रेडमार्क हेलीकॉप्टर शॉट खेला, वहीं दूसरी तरफ थाला धोनी ने भी दूसरी इनिंग में ऋषभ पंत के अंदाज़ में एक हाथ से छक्का जड़ते हुए गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचा दिया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। IPL ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इन दोनों ही खिलाड़ियों का वीडियो साझा किया है जिसमें वो एक दूसरे के ट्रेडमार्क शॉट खेलते नज़र आए। सबसे पहले ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की इनिंग के 18वें ओवर में अपने गुरु धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट खेलकर दिखाया। IPL द्वारा साझा किए गए वीडियो में उन्हें मथीशा पथिराना को ये शॉट मारते हुए देखा जा सकता है जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो।

Advertisement

वो कहते हैं ना गुरु-गुरु होता है और चेला-चेला, जब ऋषभ पंत ने धोनी का ट्रेडमार्क शॉट जड़ दिया था तो माही कहां ही पीछे रहते। थाला धोनी ने भी पंत के अंदाज़ में एक हाथ से छक्का जड़ा जो कि क्रिकेट फैंस को CSK की इनिंग के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिला। IPL ने इस घटना का भी वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है जिसमें धोनी शार्दुल ठाकुर को एक हाथ से छक्का मारते दिखे हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत एक दूसरे के साथ बहुत प्यारा बॉन्ड साझा करते हैं और एक दूसरे की खूब इज्जत करते हैं। आलम ये है कि जो धोनी अक्सर पाटियों में नहीं दिखते वो कई बार ऋषभ पंत के साथ इन्जॉय करते नज़र आए हैं। हाल ही में वो पंत की बहन की शादी में दिखे थे। 

ऐसा रहा मैच का हाल

बात करें अगर इकाना स्टेडियम में हुए मुकाबले की तो इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने कैप्टन ऋषभ पंत की 63 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए।

Advertisement

इसके जवाब में सुपर किंग्स के लिए शिवम दुबे ने नाबाद 37 बॉल पर 43 रनों की पारी खेली। वहीं रचिन रविंद्र (37), शेख रशीद (27) और एमएस धोनी (26) ने भी अहम योगदान किया जिसके दम पर टीम ने 19.3 ओवर में 167 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए 5 विकेट से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया। गौरतलब है कि ये सीजन में CSK की सिर्फ दूसरी जीत है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार