टी-20 वर्ल्ड कप का 9वां मुकाबला श्रीलंका ने नीदरलैंड्स को 16 रनों से हराकर जीत लिया है। यह मैच बेहद ही रोमांचक रहा जिसके अंतिम ओवर में एक अद्भूत नज़ारा देखने को मिला। दरअसल, यह मैच भले ही श्रीलंका ने जीता हो, लेकिन इसे सिर्फ और सिर्फ नीदरलैंड्स के 37 वर्षीय गेंदबाज़ वान डर मर्वे के लिए याद रखा जाएगा। मुकाबले के दौरान वान डर मर्वे को कमर में काफी दर्द था और इस वज़ह से उनका ठीक तरीके से चल पाना भी काफी मुश्किल हो रहा था, लेकिन इन सब के बावजूद वह मैदान पर बल्लेबाज़ी करने उतरे और दर्द में एक-एक रन के लिए दौड़ते कैमरे में कैद हुए।

Advertisement

यह घटना नीदरलैंड्स की पारी के 19वें और 20वें ओवर में देखने को मिली। टीम के नौ विकेट गिर चुके थे और अब मैक्स ओ'दाऊद का साथ देने के लिए सिर्फ और सिर्फ वान डर मर्वे ही बचे थे। मर्वे चोटिल थे और ठीक तरह से चल नहीं पा रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी टीम के लिए मैदान पर आकर बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।

Advertisement

मर्वे मैदान में आए और उन्होंने जरुरत के समय एक-एक रन के लिए संघर्ष करते हुए पिच के बीच दौड़ भी लगाई। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर वह स्ट्राइक पर थे और उन्होंने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में बॉल को मिस किया। इसके बाद साथी खिलाड़ी को स्ट्राइक देने के लिए उन्होंने दौड़ लगा दी और नॉन स्ट्राइकर पर पहुंचने के बाद उनके चेहरे पर असहनीय दर्द झलक उठा।

नीदरलैंड्स के खिलाड़ी की डेडिकेशन देखकर कमेंटेटर्स भी खूद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं सके। बता दें कि वान डर मर्वे उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने दो देशों के लिए इंटरनेशनल लेवल पर क्रिकेट खेला है। नीदरलैंड्स से पहले वह साउथ अफ्रीका की तरफ से भी क्रिकेट खेल चुके हैं। इस मुकाबलें में उन्होंने तीन ओवर डिलीवर किए जिसके दौरान उन्होंने 5.33 की इकोनॉमी से महज़ 16 रन ही खर्चे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार