विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक इंटरव्यू में इंडियन टीम के कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Shamra) को भुलक्कड़ कहा था। ऐसा इसलिए क्योंकि हिटमैन अकसर ही कई जरूरी चीजे भूल जाते हैं। IND vs PAK मैच में भी ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, इस बार रोहित शर्मा टॉस के समय सिक्का कहां रखा है वो ही भूल गए थे।

Advertisement

दरअसल, इंडिया-पाकिस्तान मुकाबला बारिश के कारण प्रभावित रहा और समय से शुरू नहीं हो पाया। हालांकि जब बारिश रुकी और रोहित शर्मा बाबर आजम के साथ टॉस के लिए मैदान पर गए तब हिटमैन ये ही भूल गए कि टॉस का सिक्का उनके पास है और उनकी जेब में रखा है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रोहित टॉस के लिए सिक्का मांगते नज़र आ रहे हैं। इसी बीच उन्हें ये बताया जाता है कि वो सिक्का उनके पास ही है जिसके बाद रोहित सिक्का खोजते हैं। वो अपनी जेब चेक करते हैं और उन्हें वो मिल जाता है। हिटमैन को ऐसा करता देख पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम भी अपनी हंसी नहीं रुक पाते और जमकर खिलखिलाते हैं। यही वजह है ये मज़ेदार वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा के साथ ऐसी घटना पहले भी कई बार घट चुकी है। कभी वो टॉस के दौरान अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन को भूल जाते हैं वहीं एक बार तो वो टॉस जीतने के बाद बैटिंग करनी है या बॉलिंग, टीम का फैसला ही भूल गए थे। विराट कोहली ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि रोहित अपना पासपोर्ट, फोन और कई दूसरी चीजे भी कई बार खो चुके हैं।

मैच का हाल

Advertisement

Also Read: Live Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो न्यूयॉर्क में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद भारतीय टीम 19 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 119 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान के पास ये मैच जीतने का सुनहरा मौका था, लेकिन पाकिस्तान के बैटर भी पूरी तरह फ्लॉप हो गए और उनकी टीम 20 ओवर में सिर्फ 113 रन ही बना पाई और 6 रनों से मैच हार गई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार