Rohit Sharma: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में खेला जा रहा है, जहां इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा (Captain Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। टॉस के दौरान एक मज़ेदार घटना देखने को मिली। दरअसल, मैदान पर टॉस करने उतरे रोहित शर्मा के साथ ब्रेन फेड मोमेंट हुआ और अब इस घटना का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

सब कुछ भूल गए रोहित शर्मा: रोहित शर्मा ने टॉस जीता था जिसके बाद उनसे बैटिंग या बॉलिंग, वह क्या करना चाहते हैं यह सवाल किया गया। यहां रोहित शर्मा बेहद कंफ्यूज नज़र आए। आलम यह था कि रोहित ने अपना माथा पकड़ लिया और दिमाग पर जोर डालते हुए यह याद करने लगे कि आखिर उन्होंने क्या रणनीति बनाई थी। हालांकि आखिर में उन्हें याद आया कि वह पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे।

Advertisement

बता दें कि यह पहली घटना नहीं है जब रोहित शर्मा के साथ ब्रेन फेड मोमेंट हुआ हो। इंडियन टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली बताते हैं कि अक्सर ही हिटमैन जरूरी चीजे भूल जाते हैं। विराट ने रोहित पर बातचीत करते हुए कहा था कि वह अपना पास पासपोर्ट जैसी चीजे तक कई बार भूले हैं।

INDIA XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

New Zealand XI: फिन एलन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, ब्लेयर टिकनर, लॉकी फर्ग्यूसन, हेनरी शिपली 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार