Rohit Sharma Viral Video: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बीते शनिवार, 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले (IND vs AFG 3rd ODI) में 69 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के ठोककर 79 रनों की शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच वो लाइव मुकाबले के दौरान पूरी अफगानी टीम से मज़े लेते नज़र आए जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना भारतीय टीम की इनिंग के 16वें ओवर में घटी। अफगानिस्तान के लिए ये ओवर दिग्गज स्पिनर राशिद खान डालने थे जिन्होंने अपनी चौथी गेंद लेग स्पिन करके रोहित शर्मा को चकमा दिया। यहां पूरी अफगानी टीम को लगा कि रोहित ने बॉल पर अपने बैट का ऐज लगा दिया है जिस वज़ह से उन्होंने जोरदार अपील भी की।

Advertisement

ध्यान दें कि यहां रोहित को अंपायर का साथ मिला और उन्होंने बल्लेबाज़ को आउट नहीं दिया। ऐसे में अफगानी खिलाड़ियों ने आपस में बातचीत की और अंपायर के फैसले को चैलेंज करके रिव्यू ले लिया। खास बात ये है कि इस घटना के दौरान वो (अफगानी खिलाड़ी) रोहित से बातचीत करते दिखे जो कह रहे थे कि 'कुछ तो लगा है, हमें आवाज आई है। पैड का था, बैट का था।' इसके जवाब में रोहित बोले, 'राशिद अच्छी लेग स्पिन डाल रहे हैं, मैं बीट हुआ हूं।'

इसी बीच थर्ड अंपायर ने घटना की जांच की और रिप्ले में ये साफ हो गया कि रोहित के बैट और बॉल के बीच बड़ा गेप था। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर राशिद ने फिर से रोहित को चमका दिया जिसके बाद रोहित ने पूरी अफगानी टीम के मज़े लिए और उन्हें रिव्यू लेने को कहा। वो मज़ेदार अंदाज़ में बोले, 'ले लो, ले लो।' आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।

ऐसा रहा मैच का हाल: चेन्नई वनडे में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (131 गेंदों पर 102 रन) की शतकीय पारी के दम पर ऑल आउट होने से पहले 218 रन (44.2 ओवर) बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में भारत के लिए यशस्वी जायसवाल (86 गेंदों पर नाबाद 110 रन) ने शतक ठोका और रोहित (69 गेंदों पर 79) श्रेयस अय्यर (19 गेंदों पर नाबाद 20 रन) ने भी अहम रन बनाए। इन्हीं के दम पर टीम इंडिया ने महज़ 28.4 ओवर में 219 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 9 विकेट से जीत दर्ज की। उन्होंने अफगानिस्तान को वनडे सीरीज में 3-0 से मात दी है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार