Rohit Sharma Video: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 2nd Test) के बीच पुणे के MCA स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है जहां से टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से जुड़ा एक मज़ेदार वीडियो सामने आया है। दरअसल, इस वायरल वीडियो में हिटमैन की आवाज़ स्टंप माइक में कैद हुई है जिसमें वो अपने साथियों से बातचीत करते नज़र आए हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा मैदान पर लोकल भाषा में अपने साथियों से बात करते हैं जो कि फैंस को काफी पसंद आता है और एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। वायरल वीडियो में रोहित अपने साथियों से कह रहे हैं, 'अगर बॉल इतना तेज मेरे पास आएगा तो मैं मर जाऊंगा।' इतना ही नहीं, न्यूजीलैंड की इनिंग के दौरान एक बार वो अपने बॉलर्स को प्लान समझाते हुए बोलते हैं कि 'अगर बॉल धीमा डालगे तो बॉल ऐज पर लगकर ऊपर चला जाएगा, इसलिए बोल रहा हूं।'

Advertisement

इसी बीच रोहित अश्विन से भी बात करते हैं और उन्हें विपक्षी बल्लेबाज़ को आउट करने को कहते हैं। हिटमैन बोलते हैं, 'इसे आउट कर ना। यहां से डालना। वो ज्यादा हीरो बन रहा है।' यही वजह है हिटमैन का ये मज़ेदार वीडियो तेजी से वायरल हुआ है।

बात करें अगर पुणे टेस्ट की तो यहां स्पिनर्स का धमाल देखने को मिला है। दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन के पहले सेशन तक ही तीन इनिंग पूरी हो चुकी है। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 359 रनों का लक्ष्य रखा है। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि टीम इंडिया ये टारगेट हासिल करके जीत हासिल कर पाती है या नहीं। गौरतलब है कि अगर मेज़बान ये मैच गंवाती है तो वो सीरीज भी हार जाएंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार