Rohit Sharma Angry On Ravindra Jadeja: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मैदान पर काफी कूल रहते हैं और साथी खिलाड़ियों से मुकाबले के दौरान भी दिल खोलकर मज़ाक करते हैं, लेकिन मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन इसके उलट नज़ारा देखने को मिला। दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग-डे टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है जहां ये दोनों ही टीमें जीत हासिल करने के लिए हर संभव कोशिश करती दिखी हैं। इसी बीच इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा अपने साथी खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को फटकार लगाते भी नज़र आए।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक अकाउंस से इस घटना से जुड़ा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा रविंद्र जडेजा को ओवर डालने को कहते हैं, लेकिन इसी बीच रविंद्र जडेजा किसी अन्य खिलाड़ी के साथ हँसी मजाक कर रहे होते हैं। यही वजह है यहां रोहित गुस्सा जाते हैं तो उन्हें डाठते हुए कहते हैं कि 'ऐ जड्डू उसे दांत मिल दिखा।'

Advertisement

गौरतलब है कि इससे पहले रोहित शर्मा टीम के ओपनर बैटर यशस्वी जायसवाल पर भी गुस्सा करते दिखे थे। ऐसा तब हुआ था जब जायसवाल ने एक आसान कैच टपका दिया था। यहां रोहित इतने नाराज हो गए थे कि उन्होंने हवा में पंच तक कर दिया था। आपको बता दें कि हिटमैन की ऐसी हरकत पर फैंस काफी नाराज हुए थे।

बात करें अगर मेलबर्न टेस्ट की तो ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 82 ओवर खेलकर 9 विकेट खेलकर पर 228 रन बना लिये हैं। इससे पहले वो पहली इनिंग में 474 रन बनाकर ऑल आउट हुए थे। वहीं टीम इंडिया ने पहली इनिंग में 369 रन बनाए थे। कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया से अब 333 रन आगे है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार