Rohit Sharma Angry On Umpire Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 20वां मुकाबला बीते रविवार, 12 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 18 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। गौरतलब है कि इसी बीच एक ऐसी घटना भी घटी जब MI के दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने लाइव मैच में अंपायर की ही क्लास लगा दी।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना मुंबई इंडियंस की इनिंग शुरू होने से पहले देखने को मिली। यहां रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की जोड़ी बैटिंग करने के लिए मैदान पर उतरने ही वाली थी कि चौथे अंपायर ने उन्हें उनका बैट चेक करने के लिए रोक लिया।

Advertisement

यहां अंपायर ने पहले रोहित का बैट चेक किया जो कि बैट गेज से निकल ही नहीं रहा था। ये देखकर रोहित काफी फ्रेस्टेड हो गए। इसके बाद उन्होंने रयान रिकेल्टन का बैट चेक किया जो कि बेहद ही आसानी से गेज से पास हो गया। इसी बीच रोहित को परेशान देखकर वहां उनके साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा आए जिन्होंने अंपायर की मदद कि और गेज से रोहित के बैट को निकाल दिया।

कुल मिलाकर यहां ये साबित हो गया था कि रोहित का बैट एक दम लीगल हैं, लेकिन अंपायर की गलती के कारण वो बैट गेज से नहीं निकल रहा था। यही वज़ह है रोहित को नाराज हुए और उन्होंने अंपायर पर गुस्सा किया। आप नीचे इस पूरी वीडियो का वीडियो देख सकते हो।

बताते चलें कि 38 साल के रोहित आरसीबी के सामने अपनी बैटिंग से कुछ खास नहीं कर पाए और 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण रिटायर्ड आउट होकर मैदान छोड़ना पड़ा था।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो वानखेड़े के मैदान पर फिल साल्ट (36 गेंदों पर 78 रन), विराट कोहली (38 गेंदों पर 50 रन) और रजत पाटीदार (20 गेंदों पर 53 रन) ने अर्धशतक ठोका जिसके दम पर आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 240 रन बना दिए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में मुंबई इंडियंस के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली, हालांकि इसके बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 222 रन ही जोड़ सकी। इस तरह आरसीबी ने ये मुकाबला 18 रनों से जीता और पॉइंट्स टेबल पर तीसरा पायदान (4 मैचों में 3 जीत और 6 अंक) हासिल किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार