Rohit Sharma Harbhajan Singh Video: इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) काफी मस्ती करते हैं और अब हिटमैन से जुड़ा एक और मजे़दार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, बीते सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा की मुलाकात अपने पुरानी साथी खिलाड़ी हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) से हुई थी जहां इन दोनों के बीच ब्रोमांस देखने को मिला।

Advertisement

हिटमैन ने भज्जी को गोद में उठाया

Advertisement

रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम में जैसे ही हरभजन सिंह को देखा वो उत्साहित हो गए और उन्होंने मस्ती करते हुए हरभजन सिंह को अपनी गोद में उठा लिया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि हरभजन सिंह रोहित शर्मा से हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे करते हैं, लेकिन इसी बीच रोहित उन्हें गोद में उठा लेते हैं।

आपको बता दें कि रोहित और हरभजन सिंह लंबे समय तक मुंबई इंडियंस में एक साथ खेले हैं यही वजह है ये दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे के करीबी दोस्त हैं। जहां एक तरह रोहित हरभजन सिंह की खूब इज्जत करते हैं, वहीं दूसरी तरह भज्जी भी रोहित का खूब सम्मान करते हैं और उन्हें दुनिया के बेस्ट क्रिकेटर्स में से एक मानते हैं।

Also Read: Live Score

Advertisement

गौरतलब है कि हरभजन सिंह क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वो बतौर एक्सपर्ट और कमेंटेटर इस खेल से जुड़े हुए हैं। वहीं बात करें अगर रोहित शर्मा को तो इस सीजन वो मुंबई इंडियंस की कैप्टेंसी नहीं कर रहे हैं। एमआई ने हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान बनाया है, ऐसे में अब रोहित बतौर बैटर टीम के साथ जुड़े हुए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार