इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का 57वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया जिसके बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए पावरप्ले में अच्छी शुरुआत करके 61 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

वानखेड़े के मैदान पर हिटमैन का बल्ला भी गरजा और उन्होंने 18 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 29 रनों की पारी खेली। रोहित के बैट से एक छोटी इनिंग देखने को मिली, लेकिन इस दौरान वह अपने पुराने रंग में नज़र आए और इसी बीच विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज़ मोहित शर्मा हिटमैन के सामने बेबस दिखे।

Advertisement

मोहित शर्मा गुजरात टाइटंस के लिए पावरप्ले का दूसरा ओवर करने आए थे जिसके बाद हिटमैन ने उन्हें निशाने पर लिया। रोहित ने मोहित को टारगेट किया और उनकी दूसरी और चौथी गेंद पर पहले ड्राइव और फिर रूम बनाकर बॉलर के ऊपर से गेंद को बाउंड्री के बाहर (चौके के लिए) का रास्ता दिखाया। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने अपना पसंदीदा पुल शॉट खेलकर छह रन बटोरे। इस ओवर से मुंबई इंडियंस को पूरे 6 रन मिले और मोहित घुटनों पर नज़र आए।

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, विष्णु विनोद, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, नूर अहमद

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार