भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ Test) के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसका दूसरा मुकाबला पुणे के MCA स्टेडियम में गुरुवार, 24 अक्टूबर से खेला जाएगा। इसी बीच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और एक फैन गर्ल का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो हिटमैन से अपने दिल की बात कहती नज़र आईं।
दरअसल, ये वायरल वीडियो विराट कोहली के एक फैन पेज से साझा किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन रोहित शर्मा को देखकर उनसे ऑटोग्राफ मांगती है। वो कहती है, 'रोहित भाई, प्लीज यार ऑटोग्राफ दे दो। बहुत भूख लगी है।' यहां हिटमैन फैन गर्ल की ख्वाहिश पूरी करते हैं और रुककर उन्हें ऑटोग्राफ देने लगते हैं।
इसी बीच फैन गर्ल हिटमैन को थैंक्यू कहती है और फिर विराट कोहली के लिए एक संदेश दे देती है। वो रोहित शर्मा को बोलती हैं कि 'विराट भाई को भी बोलना कि मैं आई थी। उन्हें कहना एक बहुत बड़ी फैन आई थी।' यही वजह है अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
ये भी पढ़ें: 'IPL में कौनसा टीम रोहित भाई?', Fan Boy के सवाल पर VIRAL हुआ HITMAN का जवाब; देखें VIDEO
आपको बता दें कि मौजूदा समय में टीम इंडिया मौजूदा समय में पुणे में है जहां उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलना है। गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज में मेजबान टीम भारत 1-0 से पीछे हो गया है। न्यूजीलैंड ने बेंगलुरु टेस्ट में टीम इंडिया को 8 विकेट से हराकर बड़ी जीत हासिल की थी। ऐसे में अब टीम इंडिया पुणे में वापसी करना चाहेगी।