Ryan Rickelton 101M Six Video: सनराइजर्ल लीड्स (Sunrisers Leeds) के सलामी बल्लेबाज़ रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) ने बीते मंगलवार, 11 अगस्त को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (Manchester Super Giants) के खिलाफ 7 गेंदों पर 17 रन की छोटी, लेकिन तूफानी पारी खेली। इसी बीच उन्होंने विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज़ गस एटकिंसन (Gus Atkinson) को एक 101 मीटर लंबा छक्का मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
रयान रिकेल्टन का ये सिक्स सनराइजर्स लीड्स की पारी की 21वीं गेंद पर देखने को मिला। यहां गस एटकिंसन ने लेग स्टंप पर अपना बॉल डिलीवर किया था जिसे देखते ही बल्लेबाज़ की आंखे चमक गई। रयान रिकेल्टन ऐसी ही किसी गेंद का इंतजार कर रहे थे जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और मिड विकेट के ऊपर से जोरदार शॉट खेला।
ये बॉल उनके बैट के बिल्कुल मिडिल से लगा था जिसके बाद तो वो बॉल किसी गोली की रफ्तार से स्टैंड्स में बैठे दर्शकों के बीच गई और पूरे 101 मीटर दूर जाकर गिरी। The Hundred ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि साल 2026 के द हंड्रेड टूर्नामेंट में रयान रिकेल्टन बेहद ही शानदार फॉर्म में दिखे हैं और अब तक 8 मैचों में सनराइजर्स लीड्स के लिए 291 रन ठोक चुके हैं। इस टूर्नामेंट में उनका औसत 41.57 और स्ट्राइक रेट 176,36 रहा है। वो चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
मैच का हाल: मैनचेस्टर के मैदान पर MSG ने टॉस जीतकर सनराइजर्स लीड्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 127 रन बनाए। SUL के लिए मिचेल मार्श (23 गेंदों पर 32 रन) और जैक क्रॉली (28 गेंदों पर 31 रन) ही कुछ देर मैदान पर टिककर 30 प्लस रन बना पाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए टिम सेफर्ट ने 40 गेंदों पर नाबाद 80 रन ठोके और पॉल वाल्टर ने 28 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए। तो ऐसे MSG ने महज़ 68 गेंदों पर लक्ष्य हासिल किया और पूरे 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।