महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इंडियन प्रीमियर लीग में अपना डेब्यू कर चुके हैं। राजीव गांधी इंटरनेशल स्टेडियम में अर्जुन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कमाल की गेंदबाज़ी की। यहां उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को आउट करके अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट भी हासिल किया। यही वजह है छोटे तेंदुलकर काफी चर्चाओं में हैं, लेकिन इसी बीच अर्जुन का एक ऐसा वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वह अपशब्द कहते नज़र आए हैं।

Advertisement

जी हां, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान एक घटना ऐसी घटी जब अर्जुन तेंदुलकर गुस्सा गए। दरअसल, मुंबई इंडियंस की इनिंग के दौरान अर्जुन अपने साथी खिलाड़ियों के साथ डगआउट में बैठे थे। यहां कैमरामैन ने अचानक उन पर फोकस किया। यही वजह थी कि अर्जुन थोड़े असहज हो गए और उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी की तरफ देखकर कुछ कहा।

Advertisement

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो चुका है। फैंस का मानना है कि कैमरामैन पर गुस्सा होकर अर्जुन ने गाली दी। ट्विटर यूजर्स के अनुसार अर्जुन ने कहा 'ये मुझे जानबूझकर दिखाते हैं...' हालांकि वीडियो में अर्जुन की आवाज कैद नहीं हुई जिस वजह से अर्जुन ने क्या कहा? इसका सटीक अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल हैं।

इस घटना से इतर बात करें तो अर्जुन तेंदुलकर ने ऑरेंज आर्मी के खिलाफ अपने 2.5 ओवर में महज 18 रन देकर एक विकेट झटका। इससे पहले SRH ने मैच में टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन की नाबाद 64 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 192 रन बनाए थे। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में महज 178 रन बनाकर पूरी तरह सिमट गई थी। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार