Sadeera Samarawickrama Catch: श्रीलंका और अफगानिस्तान (AFG vs SL Test) के बीच एकलौता टेस्ट मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है जहां अफगानी बल्लेबाज़ रहमत शाह (Rahmat Shah) ने एक बेहतरीन 91 रनों की पारी खेली। रहमत शाह मैदान पर रनों का अंबार लगा रहे थे और उन्हें आउट करना बेहद मुश्किल नजर आ रहा था, लेकिन तभी विकेट के पीछे सदीरा समरविक्रमा (Sadeera Samarawickrama) ने एक करिश्मा किया और बेहतरीन कैच पकड़कर मेजबान टीम को सफलता दिलवाई।

 
Advertisement

सदीरा का ये कैच 46वें ओवर में देखने को मिला। श्रीलंका के लिए ये ओवर प्रभाथ जयसूर्या कर रहे थे। इस ओवर की पहली गेंद पर रहमत शाह ने घुटने पर बैठकर स्वीप शॉट खेलकर रन बटोरने की कोशिश की थी और यहां वो फंस गए। दरअसल, जब रहमत ये शॉट खेलने के लिए पॉजिशन ले रहे थे तभी सदीरा ने उन्हें पढ़ लिया। 

Advertisement

इस श्रीलंकाई कीपर ने बल्लेबाज़ के दिमाग को पढ़कर एक कदम आगे की सोची। जैसे ही रहमत ये शॉट खेलने के लिए तैयार हुए तभी सदीरा ने अपनी बाई और दौड़ लगाई और फिर पलक झपकते ही एक गजब का कैच लपक लिया। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि सदीरा के कैच ने सिर्फ मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों को ही नहीं, बल्कि कमेंटेटर्स को भी हैरान कर दिया था।

Also Read: Live Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो मेजबान टीम श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। खबर लिखे जाने तक अफगानिस्तान ने सात विकेट खोकर 187 रन बना लिये हैं। मैदान पर फिलहाल कैस अहमद (18) और निजत मसूद (04) की जोड़ी बल्लेबाजी कर रही है। श्रीलंका के लिए विश्व फर्नांडो 4 विकेट चटका चुके हैं। वहीं प्रभाथ जयसूर्या ने 2 विकेट झटके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार