Sahibzada Farhan Out: एसीसी मेंस इमर्जिंग एशिया कप 2023 का फाइनल इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान यश धुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जिसके बाद पाकिस्तान की टीम ने तैयब ताहिर की तूफानी शतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में 352 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिये हैं। यहां से अब भारतीय टीम को विजेता का खिताब जीतने के लिए 353 रन बनाने होंगे।

Advertisement

पाकिस्तान के लिए इस महामुकाबले में सिर्फ तैयब ताहिर (108) ने ही नहीं, बल्कि सईम अयूब (59) और साहिबजाता फरहान (65) ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों ही सलामी बल्लेबाजो के बीच पहले विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन इसके बाद मानव सुधार ने सईम अयूब को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट करवाया। वहीं साहिबजादा फरहान अपना विकेट गिफ्ट करके रन आउट हो गए।

Advertisement

साहिबजादा फरहान ने आउट होने से पहले 62 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के लगाककर कुल 65 रन बनाए। वह भारतीय टीम के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुके थे, लेकिन इसके बाद जिस तरह से वह आउट हुए अब उस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, यह घटना पाकिस्तान की इनिंग के 22वें ओवर में घटी।

इंडियन टीम के लिए यह ओवर मानव सुधार कर रहे थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर फरहान ने गेंद को ऑफ साइड पर धकेलकर एक रन चुराना चाहा, लेकिन यहां नॉन स्ट्राइकर पर खड़े उनके साथी खिलाड़ी ने फील्डर को बॉल की तरफ भागता देख रन लेने से मना कर दिया जिसके कारण जल्दबाजी में फरहान रन लेते हुए मैदान पर ही गिर गए।

इस मौके का फायदा इंडियन टीम ने उठाया और कप्तान धुल की सटीक थ्रो विकेटकीपर के पास पहुंची और विकेटकीपर ने स्टंप के ऊपर से बेल्स गिराकर पाकिस्तानी बल्लेबाज की इनिंग को खत्म कर दिया। यही वजह है अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। एक बार फिर बता दें कि इन सब के बावजूद भारतीय टीम के सामने 353 रनों का एक बहुत बड़ा टारगेट है, ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि इंडियन प्लेयर बड़े मुकाबले में प्रेशर में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार