पाकिस्तान और बांग्लादेश (PAK vs BAN 2nd) के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां बांग्लादेश को जीत हासिल करने के लिए अपनी चौथी इनिंग में सिर्फ 185 रन बनाने हैं। पाकिस्तान के लिए मुश्किलें बढ़ चुकी है और इसी बीच मेजबान टीम के गेंदबाज़ों को भी अपने फील्डर्स का बिल्कुल साथ नहीं मिला है।

Advertisement

बांग्लादेश की दूसरी इनिंग में भी ऐसा ही देखने को मिला। जहां, मेहमान टीम की पहली इनिंग में पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने चार कैच टपकाए थे, वहीं दूसरी इनिंग में भी सलमान अली आगा ने स्लिप पर एक कैच छोड़ दिया। ये घटना बांग्लादेश की दूसरी इनिंग के 17वें ओवर में देखने को मिली। मैदान पर शदमन इस्लाम बैटिंग कर रहे थे। यहां मीर हमजा ने अपने ओवर की पहली ही बॉल पर बांग्लादेशी बैटर को फंसाया।

Advertisement

मीर हमज़ा की ये बॉल बल्लेबाज़ के बैट का किनारा लेकर सीधा स्लिप पर गई थी जहां आगा सलमान ने दूसरी स्लिप पर फील्डिंग करते हुए शानदार डाइव करके बॉल लपकने का प्रयास किया। हालांकि इस बेहतरीन कोशिश के बावजूद वो ये बॉल पकड़ नहीं पाए जिस वज़ह से वो काफी दुखी दिखे। आलम ये था कि आगा सलमान ने कैच ड्रॉप करने के बाद अपना मुंह ही छिपा लिया, वहीं बॉलर भी काफी मायूस कैमरे में कैद हुए।

गौरतलब है कि ये सीरीज पाकिस्तान अपने घर पर खेल रही है और बांग्लादेश ने उन्हें पहले ही एक मैच में हार का स्वाद चखाया है। ऐसे में अब अगर पाकिस्तान सीरीज का दूसरा मैच भी गंवा देती है तो वो ये सीरीज 2-0 से हार जाएगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से ये पाकिस्तान के लिए काफी बड़ा झटका है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार