Sam Curran 101M Six Vs Mason Crane Video: द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) का 23वां मुकाबला बीते गुरुवार, 06 अगस्त को लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला गया था जहां एमआई लंदन (MI London) ने 161 रनों का लक्ष्य हासिल करके लंदन स्पिरिट (London Spirit) को 4 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच MI London के कप्तान सैम करन  (Sam Curran) ने मैदान पर गदर मचाया और एक 101 मीटर लंबा मॉन्स्टर छक्का मारा।

Advertisement

Sam Curran का ये गगनचुंबी छक्का एमआई लंदन की पारी के 72वीं गेंद पर देखने को मिला।  लंदन स्पिरिट के लिए ये बॉल लेग स्पिन गेंदबाज़ मेसन क्रेन ने डिलीवर किया था जिस पर सैम करन ने अपनी भुजाओं की ताकत दिखाई और स्लॉग स्विप करके छक्का लगाया।

उन्होंने गेंद को अपने बैट से मिडिल किया था जिसके बाद गेंद हवा में गायब ही हो गई और 101 मीटर दूर फैंस के बीच गिरी। MI London ने खुद इस सिक्स का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि इस मुकाबले में सैम करन ने अपनी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ों दोनों से ही जमकर धमाल मचाया। उन्होंने 23 गेंदों पर 2 चौके 2 छक्के लगाकर 32 रनों की पारी खेली और 10 गेंद में किफायती गेंदबाज़ी करके सिर्फ 12 रन खर्चे। हालांकि वो कोई विकेट नहीं ले पाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

पॉइंट्स टेबल का हाल: MI London ने लॉर्ड्स में जीत हासिल करके द हंड्रेड की पॉइंट्स टेबल पर दूसरा पायदान हासिल कर लिया है। उन्होंने 6 मैचों में 4 जीत और 16 अंक प्राप्त करके ये पॉजिशन प्राप्त की है। बात करें अगर London Spirit की तो वो सातवीं पॉजिशन पर है। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 6 मैच खेलकर सिर्फ 1 जीता और 4 अंक ही प्राप्त किए। गौरतलब है कि टेबल टॉपर Trent Rockets हैं, जिन्होंने 6 मैचों में 5 जीत हासिल की और 20 अंक बनाए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार