Sam Curran Biceps Flex Celebration Video: इंटरनेशनल लीग टी20 के चौथे सीजन (ILT20 2025-26) का आगाज हो चुका है जिसका पहला मुकाबला बीते मंगलवार, 02 दिसंबर को दुबई कैपिटल्स (Dubai Capitals) और डेजर्ट वाइपर्स (Desert Vipers) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। गौरतलब है कि इस मुकाबले में डेजर्ट वाइपर्स के कप्तान सैम करन (Sam Curran) ने विपक्षी टीम के अफगानी ऑलराउंडर गुलबदीन नायब (Gulbadin Naib) का एक बेहद ही हैरतअंगेज कैच पकड़ा जिसके बाद वो बाइसेप्स फ्लेक्स सेलिब्रेशन करके बल्लेबाज़ से मज़े लेते नज़र आए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नज़ारा दुबई कैपिटल्स की इनिंग के चौथे ओवर में देखने को मिला। डेजर्ट वाइपर्स के लिए ये ओवर खुद कैप्टन सैम करन करने आए थे जिन्होंने अपना दूसरा गेंद ऑफ स्टंप की लाइन पर डिलीवर करके गुलबदीन को फंसाया। यहां अफगानी खिलाड़ी फ्लिक शॉट मारकर बॉल को गेंदबाज़ के दाईं और भेजना चाहता था, लेकिन वो अपनी इस कोशिश में गेंद को जमीन पर रखने में नाकाम हुए।

Advertisement

इसके बाद होना क्या था, ये गेंद गुलबदीन के बैट से टकराने के बाद हवा में उड़ते हुए सैम करन की तरफ गई जहां इंग्लिश खिलाड़ी ने बिजली की तेजी से रिएक्ट किया और एक हाथ से बॉल को लपक लिया। जान लें कि यहां कैच पकड़ने के बाद सैम करन ने गुलबदीन का फेमस बाइसेप्स फेलक्स सेलिब्रेशन किया और उन्हें मज़े लिए। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बता दें कि गुलदबीन नायक इस मुकाबले में गोल्डन डक पर आउट हुए। वहीं गेंदबाज़ी करते हुए उन्होंने 3 ओवर में 28 रन देकर डेजर्ट वाइपर्स का एक विकेट लिया। दूसरी तरफ सैम करन भी अपनी बैटिंग से कुछ खास योगदान नहीं कर पाए और 11 गेंदों पर 7 रन बनाकर अपना विकेट खो बैठे। हालांकि गेंदबाज़ी में उन्होंन थोड़ा बेहतर काम किया और अपने कोटे के 4 ओवर में 28 रन देकर दुबई कैपिटल्स का एक विकेट झटका।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये भी जान लीजिए कि इस मुकाबले में डेजर्ट वाइपर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद दुबई कैपिटल्स ने अपने कोटे के 20 ओवर में 150 रन बनाए। इसके जवाब में डेजर्ट वाइपर्स के लिए सलामी बल्लेबाज़ एंड्रीज गौस ने 36 गेंदों पर 58 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर उनकी टीम ने 19 ओवर में 151 रनों का लक्ष्य हासिल किया और आखिर में 4 विकेट से जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार