आईपीएल 2022 का 56वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 52 रनों से हराकर अपने नाम कर लिया है। भले ही मुंबई ये मैच हार गई हो लेकिन टीम के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने केकेआर के बल्लेबाज़ों को अपनी आग उगलती गेंदों से तारे जरूर दिखाए। बुमराह ने केकेआर के खिलाफ पांच विकेट हासिल किये जिसके बाद मैदान पर बुमराह और स्टैंड्स पर उनकी पत्नी संजना काफी खुश नज़र आए। 

Advertisement

केकेआर के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने अपने कोटे के चार ओवरों में 10 रन देकर 5 विकेट हासिल किये हैं। आईपीएल में बुमराह ने पहली बार पांच विकेट चटकाए हैं। यह इस टूर्नामेंट में किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा किया गया बेस्ट प्रदर्शन है। ऐसे में यह पल उनके लिए काफी खास था, लेकिन इसी बीच सिर्फ वही खुश नहीं थे बल्कि उनके फैंस और उनकी पत्नी भी काफी ज्यादा खुश नज़र आए थे। 

Advertisement

कोलकाता की पारी के 18वें ओवर में बुमराह ने नरेन का कैच खुद ही पकड़कर अपने पांच विकेट पूरे किये, जिसके बाद इस गेंदबाज़ की वाइफ संजना गणेशन स्टैंड्स में खड़े होकर अपने पति के प्रदर्शन के लिए तालियां बजाती कैमरे में कैद हुई। संजना बुमराह के परफॉमेंस से इतना खुश थी कि उन्होंने बुमराह के लिए अपने ट्विटर अकाउंट से भी एक प्यार भरा मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'मेरा पति फायर है।'

बता दें कि इस मैच में बुमराह ने नितीश राणा, आंद्रे रसेल, शेल्डन जैक्सन, पैट कमिंस और सुनील नरेल को आउट करते हुए यह खास उपलब्धि हासिल की है। गौरतलब है कि केकेआर के ये सभी खिलाड़ी बिग हिटर यानि बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं। वहीं मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज़ी की बात करें तो ईशान किशन के अलावा और कोई भी बल्लेबाज़ टीम के लिए टिककर बल्लेबाज़ी करने में नाकाम रहा जिस वज़ह से मुंबई को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार