क्रिकेट के मैदान पर अक्सर ही खिलाड़ी आपस में मस्ती करते नज़र आते हैं। ऐसा ही पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में देखने को मिला। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज़ सरफराज अहमद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के साथ मस्ती करते कैमरे में कैद हुए।

Advertisement

यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के दौरान घटी। मैदान पर टिम साउदी बल्लेबाज़ी कर रहे थे। मीर हम्जा की गेंद पर साउदी के बैट का किनारा लगा था जिसके बाद सरफराज ने गेंद को पकड़ा और फिर मस्ती करते हुए दिखे। पाकिस्तानी विकेटकीपर ने कहा, 'ये आई थी आवाज, ये आई थी आवाज।' यहां सरफराज अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान बाबर आजम ने माहौल का भांपा और सरफराज से बोले, 'लेकिन आगे गिर गया था।'

Advertisement

बता दें कि टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम पहली पारी में बड़े रन नहीं बना सके और महज़ 24 रन बनाकर रन आउट हुए। वहीं बात करें अगर सरफराज अहमद की तो कराची टेस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने 109 गेंदों पर 78 रनों की शानदार पारी खेली है। सरफराज अच्छी पारी खेलने के बाद स्टंप आउट हुए।

मैच का हाल: बता दें कि कराची टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद उन्होंने डेवोन कॉनवे (122), टॉम लैथम (71), टॉम ब्लंडेल (51), और मैट हेनरी (68) की पारियों के दम पर पहली इनिंग में 449 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने जवाब में 7 विकेट के नुकसान पर 393 रन बना लिये हैं। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार