Shadab Khan Viral Video: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान (NZ vs PAK) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसका दूसरा मुकाबला बीते मंगलवार, 18 मार्च को यूनिवर्सिटी ओवल, डुनेडिन में खेला गया था। इस मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान (Shadab Khan) ने एक बेहद ही शर्मनाक हरकत की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

शादाब ने तोड़ा नन्हे फैन का दिल

Advertisement

पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान ने ये शर्मनाक हरकत न्यूजीलैंड के खिलाफ फील्डिंग करते हुए की। मैदान पर फिल एलन और टिम सेफर्ट की जोड़ी बैटिंग कर रही थी, जिसके दौरान पाकिस्तान के लिए दूसरा ओवर मोहम्मद अली करने आए थे। यहां उनकी तीसरी बॉल पर फिन एलन ने आगे बढ़कर एक शानदार छक्का जड़ा जिसके बाद ये गेंद बाउंड्री रोप के पार गिरा और उसे देखकर एक नन्हा फैन बॉल को लेने के इरादे से वहां भागकर पहुंचा।

उस नन्हे बच्चे ने शादाब खान को बॉल उठाने के लिए आता हुआ देखा जिसके बाद उस नन्हे फैन ने अपने हाथ आगे बढ़ाते हुए शादाब से बॉल मांगी। यहां पर ही पाकिस्तानी खिलाड़ी ने वो शर्मनाक हरकत की जो कोई सोच भी नहीं सकता। दरअसल, शादाब ने वो बॉल उठाकर बच्चे के हाथ में दिया और फिर तेजी से छीन लिया। यही वज़ह है अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस शादाब को सबक सीखा रहे हैं।

सीरीज में लगातार दूसरा मैच हारी पाकिस्तान

यूनिवर्सिटी ओवल, डुनेडिन में न्यूजीलैंड के कैप्टन माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने बारिश बाधित मैच में निर्धारित 15 ओवर के अंदर पाकिस्तान को 9 विकेट के नुकसान पर 135 रनों पर रोका। इसके बाद न्यूजीलैंड ने टिम सेफर्ट (22 बॉल पर 45), फिल एलन (16 बॉल पर 38 रन) और मिशेल है (16 बॉल पर 21) की शानदार पारियों के दम पर सिर्फ 13.1 ओवर में 136 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट और 11 बॉल रहते जीत हासिल की। इसी के साथ उन्होंने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार