भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच 15 फरवरी से मल्टी-फॉर्मेट सीरीज की शुरुआत होगी, जिसके लिए टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है।

Advertisement

सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) विमेन ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें भारतीय क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।

Advertisement

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर 3 टी20 मैच, 3 वनडे और एक टेस्ट मैच खेलेगी। हरमनप्रीत कौर सभी फॉर्मेट में भारत की कप्तानी करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान होंगी।

टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) खिताब जीतने के बाद हुए जश्न और नेशनल ड्यूटी पर वापस आने के बारे में बात की।

मंधाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए वीडियो में कहा, "मैं बहुत व्यस्त थी। हमने बहुत मजे किए, लेकिन अब नेशनल ड्यूटी पर वापस आ गए हैं।"

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच पहला टी20 मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 15 फरवरी को खेला जाएगा, जिसके बाद दूसरा टी20 मैच कैनबरा के मनुका ओवल में 19 फरवरी को आयोजित होगा। सीरीज का अंतिम मैच एडिलेड ओवल में 21 फरवरी को होगा।

Advertisement

जून से विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होगी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध यह टी20 सीरीज महत्वपूर्ण तैयारी का हिस्सा होगी। 12 जून से 5 जुलाई के बीच विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच पहला टी20 मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 15 फरवरी को खेला जाएगा, जिसके बाद दूसरा टी20 मैच कैनबरा के मनुका ओवल में 19 फरवरी को आयोजित होगा। सीरीज का अंतिम मैच एडिलेड ओवल में 21 फरवरी को होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

यह ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी एलिसा हीली की आखिरी सीरीज भी होगी, क्योंकि उन्होंने घोषणा की है कि वह भारत के इस दौरे के बाद सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगी। दोनों देशों के बीच 6 मार्च से पर्थ में एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार