न्यूजीलैंड और पाकिस्तान (NZ vs PAK) के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार, 18 मार्च को यूनिवर्सिटी ओवल, डुनेडिन में खेला गया था जहां कीवी टीम ने 13.1 ओवर में 136 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीत हासिल की। इसी बीच एक बार फिर पाकिस्तानी टीम की खराब फील्डिंग का नज़ारा देखने को मिला। गौरतलब है कि इस पाकिस्तान के सबसे बेहतर फील्डर्स में से एक शादाब खान (Shadab Khan) ने बेहद आसान कैच टपकाया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। ये घटना न्यूजीलैंड की इनिंग के 13वें ओवर में घटी। पाकिस्तान के लिए ये ओवर हारिस रऊफ करने आए थे, वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के लिए मैदान पर मिशेल है और डेरिल मिचेल की जोड़ी बल्लेबाज़ी कर रही थी।

Advertisement

यहां हारिस ने मिशेल है को फंसाने के लिए ओवर का दूसरा बॉल फुलर लेंथ पर डिलीवर किया था जिस पर कीवी बैटर अपने बैट का ऐज लगाकर गलती कर बैठा। मिशेल के बैट से टकराने के बाद ये गेंद कवर की तरफ हवा में काफी ऊंची उठ गई थी, जहां पर पाकिस्तान के लिए शादाब खान तैनात थे।

उन्हें वहां देखकर सभी को लगा था कि मिशेल है की पारी समाप्त होने वाली है, क्योंकि शादाब एक अच्छे फील्डर हैं और शानदार कैच पकड़ते हैं। हालांकि यहां कुछ और ही देखने को मिला और शादाब खान ने हाथों में आया एक बेहद ही आसान कैच टपका दिया। उनसे ऐसी गलती होती देख टीम के बाकी खिलाड़ी तो पूरी तरह हैरान रह गए और अपना सिर पकड़े नज़र आए। गौरतलब है कि इसके बाद मिशेल है ने टीम को जीत के दरवाजे तक पहुंचाया और 16 बॉल पर 21 रनों की नाबाद पारी खेली।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो यूनिवर्सिटी ओवल, डुनेडिन में न्यूजीलैंड के कैप्टन माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने बारिश बाधित मैच में निर्धारित 15 ओवर के अंदर पाकिस्तान को 9 विकेट के नुकसान पर 135 रनों पर रोका। इसके बाद न्यूजीलैंड ने टिम सेफर्ट (22 बॉल पर 45), फिल एलन (16 बॉल पर 38 रन) और मिशेल है (16 बॉल पर 21) की शानदार पारियों के दम पर सिर्फ 13.1 ओवर में 136 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट और 11 बॉल रहते जीत हासिल की। इसी के साथ उन्होंने पांच मैचों की टी20 सीरीज में अब तक 2-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार