PAK vs NZ 1st T20I: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला गया था जिसे मेजबान टीम पाकिस्तान ने 88 रनों के बड़े अंतर से जीतकर अपने नाम कर लिया है। इस मैच में टीम के गन गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने अपनी बुलेट गेंद से विपक्षी टीम के टॉप ऑर्डर बैटर विल यंग (Will Young) का विकेट चटकाया। विल यंग शाहीन की पेस के आगे बेबस नज़र आए।

Advertisement

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाहीन ने न्यूजीलैंड की इनिंग के तीसरे ओवर में यंग का शिकार किया था। शाहीन ने अपने कोटे के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर की थी जिस पर करार शॉट लगाने के चक्कर में विल यंग खुद को आउट करा बैठे। शाहीन की तेज तर्रार गेंद पहले विल यंग के बैट के अंदरूनी भाग से टकराई और फिर सीधा स्टंप पर जा लगी।

Advertisement

बता दें कि इस मैच में पाकिस्तान के गेंदबाज़ छाए नज़र आए। टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाज़ हारिस रऊफ रहे जिन्होंने 3.3 ओवर करके 4 सफलताएं हासिल की। हारिस के अलावा इमाद वसीम ने 2 और शाहीन, जमन खान, फहीम अशरफ और शादाब खान ने एक-एक विकेट हासिल किया है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के दौरे पर एक युवा कीवी टीम क्रिकेट खेलने आई है। दरअसल, भारत में इंडियन प्रीमियर लीग खेली जा रही है जिसमें न्यूजीलैंड के कई सितारों ने हिस्सा लिया है। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान टी20 सीरीज की बात करें तो टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (15 अप्रैल) को गद्दाफी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। इस मैच को कीवी टीम जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाना चाहेगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार