पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसका आखिरी और निर्णायक मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में शनिवार (2 अप्रैल) को खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को बैटिंग करने का न्यौता दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी ने एक बार फिर नई गेंद से अपनी पहली ही बॉल पर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ का शिकार किया है। 

Advertisement

इस मैच में टॉस हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दिलवाने की जिम्मेदारी एरोन फिंच और ट्रेविस हेड के कंधो पर थी, लेकिन ये जोड़ी एक बार फिर शाहीन अफरीदी के सामने टिक नहीं सकी। सीरीज के तीसरे मैच में शाहीन अफरीदी ने ऑस्ट्रेलियाई पारी का पहला बॉल खेल रहे ट्रेविस हेड को अपनी लेट स्विंग होती फुलटॉस बॉल पर बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया, जिसके बाद अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

गौरतलब है कि सीरीज के दूसरे मैच में शाहीन ने फुलटॉस बॉल पर ट्रेविस हेड के सलामी जोड़ीदार और कप्तान एरोन फिंच को आउट किया था। उस मैच में एरोन फिंच शाहीन के ओवर की तीसरी बॉल पर स्ट्राइक पर आए थे, जिसके बाद बाएं हाथ के इस गेंदबाज़ ने उन्हें पैड पर बॉल मारकर एलबीडब्ल्यू आउट किया था। यहीं कारण है अब इस तरह फुलटॉस पर ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद फैंस के बीच यह विकेट वायरल हो रहा है।

बता दें कि ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद टीम के कप्तान एरोन फिंच और स्टार बल्लेबाज़ मार्नस लाबुशेन भी अपना विकेट गंवा चुके है, जिस वज़ह से अब ऑस्ट्रेलियाई टीम दिक्कतों में नज़र आ रही है। खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम 3 विकेट के नुकसान पर 19 रन बना चुकी है। मैदान पर बेन मैकडरमोट और मार्कस स्टोयनिस बल्लेबाज़ी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार