Shaheen Afridi Bowling: इंग्लैंड में खेले जा रहे टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी जमकर कहर बरपा रहे हैं। बीती शाम (20 जून) टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में नॉटिंघमशायर और लीसेस्टरशायर की टीम आमने-सामने थे जिसके दौरान शाहीन ने दो विकेट झटके। यहां शाहीन ने अपनी आग उगलती गेंदों के दम पर विपक्षी टीम के बल्लेबाज़ों को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस मुकाबले में शाहीन ने अपने कोटे के चार ओवर में महज 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। लीसेस्टरशायर की इनिंग के 20वें ओवर में शाहीन ने पहले वियान मूल्डर (38) को अपनी सनसनाती यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया और फिर इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर माइकल फिनन (13) को भी एक आग उगलती गेंद पर बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

माइकल फिनन शाहीन के खिलाफ बड़े शॉट्स लगाना चाहते थे। इसके लिए वह कदमों का सहारा लेकर क्रीज से काफी बाहर निकले, लेकिन यहां शाहीन ने बल्लेबाज़ के प्लान को भांप लिया जिसके बाद उन्होंने बल्लेबाज़ से दूर और मिडिल स्टंप को टारगेट करते हुए गेंद डिलीवर की। फिनन अपने बैट को बॉल से कनेक्ट नहीं कर सके जिसके बाद बॉल स्टंप से टकराई और वह (स्टंप) दूर जा गिरी।

Also Read: Live Scorecard

बात करें अगर इस मुकाबले की तो नॉटिंघमशायर ने लीसेस्टरशायर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद उन्होंने जो क्लार्क की 72 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 165 रन बनाए। इसके जवाब में लीसेस्टरशायर की टीम 20 ओवर में सिर्फ 143 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 22 रनों से गंवा बैठी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार