Shaqkere Parris 124 M Six : कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 (CPL 2024) का 19वां मुकाबला गुरुवार, 19 सितंबर को अमेजन वारियर्स (Guyana Amazon Warriors) और त्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) के बीच खेला गया था जिसके दौरान 21 साल के कैरेबियाई बल्लेबाज़ शककेरे डेलेनो पैरिस (Shaqkere Parris) ने एक महामॉन्स्टर छक्का मारा। पैरिस का ये छक्का 124 मीटर दूर स्टेडियम की छत पर जाकर गिरा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये घटना त्रिनबागो नाइट राइडर्स की इनिंग के तीसरे ही ओवर में देखने को मिली। डेलेनो पैरिस अपनी इनिंग की छठी ही बॉल खेल रहे थे ऐसे में उन्होंने गुडाकेश मोती को बड़ा शॉट मारने का फैसला किया। गुडाकेश मोती ने अपने ओवर की पांचवीं बॉल उनके जोन में डिलीवर कर दी जिसका युवा बल्लेबाज़ ने पूरा फायदा उठाया।

Advertisement

उन्होंने जोरदार अंदाज में बल्ला घुमाया और मिड विकेट और लॉन्ग ऑन के बीच गेंद को उड़ाकर लगभग स्टेडियम के बाहर ही भेज दिया। ये 124 मीटर का बहुत बड़ा छक्का था जो कि सीधा स्टेडियम की छत पर गया। ये छक्का देखकर गेंदबाज़ गुडाकेश मोती के भी होश उड़ गए, यही वजह है फैंस को ये भी वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि शककेरे डेलेनो पैरिस ने इस मैच में 29 बॉल पर 29 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने इस दौरान दो चौके और दो छक्के लगाए। बात करें अगर मैच की तो अमेजन वारियर्स ने रोमारियो शेफर्ड की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 148 रन जोड़े थे, जिसके जवाब में त्रिनबागो की टीम ने 19.2 ओवर में ये लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीत हासिल की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार