Shimron Hetmyer vs Tim Southee: आईपीएल 2022 के 47वें मैच में केकेआर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला जीतने के लिए 153 रनों की दरकार है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज़ शिमरोन हेटमायर ने एक बार फिर अंतिम ओवर में बल्लेबाज़ी करते हुए पारी को कैरेबियाई टच दिया। हेटमायर ने 27 रन बनाए जिसके दौरान उन्होंने केकेआर के सबसे अनुभवी गेंदबाज़ टिम साउदी का भी लिहाज नहीं किया और उनके खिलाफ खूब रन बटोरे।

Advertisement

केकेआर के खिलाफ राजस्थान का कोई भी बल्लेबाज़ तेजी से रन बनाने में नाकाम रहा, लेकिन शिमरोन हेटमायर ने पारी के अंतिम ओवरों में कैरेबियाई पावर दिखाई। जी हां, वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज़ ने 13 गेंदों पर 207 के स्ट्राइकरेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 2 छक्के और एक चौके की मदद से 27 रन बनाए जिसके दम पर राजस्थान रॉयल्स स्कोरबोर्ड पर 152 रन टांगने में कामियाब रही। इसी बीच हेटमायर ने कीवी गेंदबाज़ टिम साउदी को निशाने पर लिया और उनके ओवर में अश्विन के साथ मिलकर पूरे 20 रन लूटे।

Advertisement

ये घटना RR की पारी के 19वें ओवर की है। अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हेटमायर के कंधों पर थी, ऐसे में उन्होंने केकेआर के सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ का ओवर टारगेट किया। हेटमायर ने साउदी की पहली दो गेंदों पर हवाई फायर करते हुए खड़े-खड़े दो बड़े छक्के लगाए। हेटमायर के बल्ले से निकला दूसरा छक्का 91 मीटर की दूरी पर जाकर गिरा। जिसके बाद यह अनुभवी गेंदबाज़ भी अपनी लाइन लेंथ गंवा बैठा और ओवर में दो वाइड गेंद डिलीवर कर दी। दो सिक्स लगाने के बाद हेटमायर ने अश्विन के साथ मिलकर 6 रन दौड़कर पूरे किये जिसके दम पर राजस्थान की टीम ने इस ओवर में 20 रन बनाए।

बता दें कि इस मैच में टिम साउदी ने शानदार गेंदबाज़ी की थी। उन्होंने अपने तीन ओवरों में महज़ 26 रन खर्चते हुए 2 बड़े विकेट चटकाए थे, लेकिन हेटमायर के सामने उनका पूरा रिकॉर्ड खराब हो गया और उन्होंने अपना कोटा पूरा करते-करते 46 रन लूटा दिये।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार