विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर का 71वां शतक अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप में लगाया। विराट की सेंचुरी के बाद दुनियाभर से दिग्गज क्रिकेटर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने भी विराट की खुब तारीफ की है। लेकिन शोएब अख्तर ने विराट को चेतावनी देते हुए यह भी साफ कर दिया है कि सौ शतकों के रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए बचे हुए 29 शतक उन्हें खुब परेशान करेंगे और इस दौरान विराट को फिटनेस से रिलेटिड समस्याओं का भी सामना करना होगा।

Advertisement

शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह विराट कोहली के बारे में बातचीत करते नज़र आए। पूर्व गेंदबाज़ ने विराट को चेतावनी देते हुए कहा, 'सौ शतको तक पहुंचने के लिए विराट के बचे हुए 29 सौ उन्हें निचोड़ कर रख देंगे। विराट खत्म हो जाएंगे लेकिन इसका विराट को कोई पछतावा नहीं होगा। विराट की बॉडी के हिस्से, हड्डी, पसलियां सब टूट जाऐंगे, लेकिन यह 29 सौ करना बेहद जरूरी है। ये वो सौ होंगे जो विराट को महानों में महान बना देंगे।'

Advertisement

शोएब अख्तर ने विराट के 71वें शतक पर बातचीत करते हुए भी अपना एक्सपर्ट ओपिनियन रखा। उन्होंने कहा, 'मुझे पहले पचास तक पुराने विराट नज़र नहीं आए, लेकिन जब उन्होंने सौ वाला दूसरा पचास लगाया तब मुझे पुराना विराट दिखा। उस समय लगा कि विराट मैदान पर खेल रहा है।' बता दें कि शोएब का मानना है कि विराट भारतीय टीम के लिए ओपनिंग नहीं करेंगे क्योंकि टीम के पास पहले से ही वर्ल्ड क्लास ओपनर्स मौजूद हैं। 

बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। सचिन ने अपने करियर में 100 शतक लगाए थे। विराट कोहली 71 शतक जड़ चुके हैं, लेकिन उनके बैट से 70वां शतक साल 2019 में निकला था। कोहली को अपनी 71वीं सेंचुरी का इंतजार पूरे 3 साल तक करना पड़ा, लेकिन अब विराट अपनी पुरानी फॉर्म में लौटते दिख रहे हैं। विराट कोहली की निगाहें जल्द से जल्द 29 शतक पूरे करके महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करके उसे तोड़ने पर टिकी होंगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार