दलीप ट्रॉफी 2024 (Duleep Trophy 2024) का तीसरा मुकाबला India A और India D के बीच अनंतपुर के रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) मुकाबले के दूसरे दिन काला चश्मा पहनकर मैदान पर बैटिंग करने आए। श्रेयस को देखकर ऐसा लग रहा था मानो वो आज अपनी बैटिंग से तबाही मचा देंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और वो बिना खाता खोले ही आउट होकर पवेलियन लौट गए।

Advertisement

श्रेयस अय्यर दलीप ट्रॉफी में India D की अगुवाई कर रहे हैं और तीसरे मैच के दूसरे दिन पहले ही ओवर में उनकी टीम को झटका लगा। अर्थव टायडे 4 रन बनाकर आउट हुए थे जिसके बाद मैदान पर श्रेयस आए। India D के कैप्टन ने आंखों पर काला चश्मा लगाकर किसी हीरो की तरह एंट्री ली थी। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि आज उनके बैट से एक करिश्माई पारी देखने को मिलेगी, लेकिन ऐसा हो ना सका।

Advertisement

वो अपना काला चश्मा पहनकर सिर्फ 7 बॉल ही झेल सके। इस दौरान श्रेयस एक भी रन नहीं बना पाए। उन्हें ये सभी बॉल एक ही बॉलर खलील अहमद ने डाली और इसी बीच उनकी सातवी बॉल श्रेयस के लिए काल बन गई। श्रेयस ने यहां बॉल को मिस जज किया जिसके बाद वो सीधा मिड ऑन पर खड़े फील्डर अकीब खान के हाथों में गई। यही वजह है अब सोशल मीडिया पर श्रेयस की काफी खिंचाई हो रही है। फैंस उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले दलीप ट्रॉफी के राउंड वन में भी श्रेयस टीम की पहली इनिंग में फ्लॉप रहे थे। वो India C के खिलाफ 16 बॉल पर 9 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन इसके वापसी करते हुए उन्होंने दूसरी इनिंग में 44 बॉल पर 54 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि इसके बावजूद उनकी टीम को इस मैच में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में ये साफ है कि अब श्रेयस को अपनी बैटिंग से और ज्यादा कोशिश करनी होगी। अगर वो दलीप ट्रॉफी में रन बनाते हैं तभी उनकी इंडियन टेस्ट टीम में भी वापसी हो पाएगी। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम में नहीं चुना गया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार