Shreyas Iyer Angry Video: आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 27वें मुकाबले में बीते शनिवार, 12 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 246 रनों का लक्ष्य 18.3 ओवर में हासिल करते हुए 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की। इसी बीच मैदान पर एक ऐसा नज़ारा भी देखने को मिला जहां PBKS के कैप्टन श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ग्राउंड अंपायर से काफी नाराज दिखे और उन पर भड़कते नज़र आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना SRH की इनिंग के 5वें ओवर में घटी। पंजाब किंग्स के लिए ये ओवर ग्लेन मैक्सवेल करने आए थे जिन्होंने अपनी दूसरी गेंद ट्रेविस हेड को चमका देकर बिट करा दिया था। यहां उन्हें लगा कि बॉल पर ट्रेविस हेड के बैट का किनारा लगा है जिसे विकेट के पीछे प्रभसिमरन ने पकड़ लिया। इस वज़ह से उन्होंने जोरदार अपील की और अंपायर के द्वारा ट्रेविस हेड को आउट ना देने पर DRS लेने का इशारा कर दिया।

Advertisement

ग्लेन मैक्सवेल के रिव्यू कॉल करने पर अंपायर ने भी बिल्कुल सोच विचार नहीं किया और तुरंत सिग्नल देकर थर्ड अंपायर की तरफ फैसला भेज दिया। ये सब होता देख पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर भड़क गए और उन्होंने अंपायर पर भड़ास निकालते हुए कहा कि वो कैप्टन हैं और रिव्यू लेना है या नहीं, उनसे पूछा जाना चाहिए। आप नीचे इस पूरी घटना का वीडियो देख सकते हो।

गौरतलब है कि आखिर में श्रेयस अय्यर ने भी यहां रिव्यू का इस्तेमाल किया जो कि गलत साबित हुआ। कुल मिलाकर इस पूरी घटना के दौरान ट्रेविस हेड बच गए और उन्होंने 37 बॉल पर 9 चौके और 3 छक्के जड़ते हुए अपनी टीम के लिए 66 रनों की पारी खेली।

ऐसा रहा मैच का हाल

बात करें अगर इस मुकाबले के नतीजे की तो RG स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर की 82 रनों की तूफानी पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 245 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।

Advertisement

इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 55 बॉल पर 14 चौके और 10 छक्के ठोकते हुए 141 रनों की पारी खेली जिसके दम पर उन्होंने 18.3 ओवर में 246 रनों का विशाल लक्ष्य 8 विकेट और 9 बॉल रहते हासिल करके जीत दर्ज की। पॉइंट्स टेबल पर अब पंजाब किंग्स छठे और सनराइजर्स हैदराबाद आठवें पायदान पर है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार