इंडियन टीम के टॉप ऑर्डर बैटर शुभमन गिल (Shubman Gill) को टीम इंडिया का प्रिंस कहा जाता है। 24 वर्षीय गिल काफी कम समय में इंडियन क्रिकेट का एक बड़ा नाम बन गए हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्हें ये सब आसानी से मिला हो। गिल ने लंबे समय तक रनों का अंबार लगाया जिसके बाद अब वो भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं। गिल लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर भी गिल से जुड़ा एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें क्रिकेट फैंस गिल की रनों की भूख को देख सकते हैं। इस वायरल वीडियो में शुभमन गिल धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट के दौरान इंडियन ड्रेसिंग रूम के पास बिना बैट के प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

जी हां, ये घटना धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन घटी। इंग्लैंड की टीम 218 रन बनाकर समेट दी गई थी जिसके बाद रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल मैदान पर बैटिंग करने गए। गिल नंबर 3 पर बैटिंग करते हैं, ऐसे में उन्हें पता था कि अगर सलामी जोड़ी टूटती है तो उन्हें ही मैदान पर जाना होगा यही वजह है गिल बिना बैट के ड्रेसिंग रूम के पास प्रैक्टिस करते नजर आए। यही कारण अब फैंस गिल का फोकस और रनों की भूख देखकर काफी प्रभावित हुए हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Also Read: Live Score

बात करें अगर इस मैच की इंग्लैंड ने धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था, लेकिन जैक क्रॉली (79) के अलावा कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज़ मैदान पर ज्यादा देर टिक नहीं सका जिस कारण उनकी पूरी टीम 218 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 231 रन बनाकर मेहमान टीम पर 13 रन की बढ़त बना ली है। गिल (81) और रोहित (89) बैटिंक कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार