Shubman Gill Catch Video: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs AFG 1st ODI) धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने 22.5 ओवर में 195 रनों का लक्ष्य हासिल करके अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच भारतीय कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) ने एक बेहद ही करिश्माई कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, शुभमन गिल का ये कैच अफगानिस्तान की पारी के 22वें ओवर में देखने को मिला जो कि भारत के लिए बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज़ हर्ष दुबे करने आए थे। यहां हर्ष ने अफगानी खिलाड़ी अल्लाह ग़ज़नफ़र को फंसाने के लिए चौथा गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया जो कि पिच से टकराने के बाद बाहर की तरफ टर्न हुआ।

Advertisement

हर्ष की इसी गेंद पर अल्लाह चमका खा गए और बॉल पर अपने बैट का ऐज लगा बैठे। इसके बाद होना क्या था, वो बॉल सीधा स्लिप पर तैनात भारतीय कैप्टन शुभमन गिल की तरफ गई जहां उन्होंने अपनी बाईं और डाइव करके एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। BCCI ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस कैच का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि शुभमन गिल ने धर्मशाला वनडे में सिर्फ अपनी फील्डिंग से ही प्रभावित नहीं किया, बल्कि बैटिंग से भी जमकर धमाल मचाया। उन्होंने अफगानी गेंदबाज़ों की कुटाई करके 66 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 84 रनों की पारी खेली।

ऐसा रहा मैच का हाल: धर्मशाला वनडे बारिश के कारण प्रभावित रहा जिस वज़ह से इसे 25-25 ओवर का खेला गया। यहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ही टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके जवाब में अफगानिस्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज़ (51 गेंदों पर 102 रन) की शतकीय पारी के दम पर स्कोर बोर्ड पर 194 रन टांगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

अब भारत के सामने जीत हासिल करने के लिए 195 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए कैप्टन शुभमन गिल ने एक छोर संभाला और 66 गेंदों पर नाबाद 84 रन ठोके। उनके अलावा ईशान किशन (22 गेंदों पर 34 रन) और केएल राहुल (19 गेंदों पर नाबाद 39 रन) ने भी अहम रन जोड़े जिसके दम पर मेजबान टीम ने 22.5 ओवर में टारगेट हासिल करके 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ अब भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार