Shubman Gill Catch Video: श्रीलंका क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर कामिन्दु मेंडिस (Kamindu Mendis) सोमवार, 17 अगस्त को गाले टेस्ट (SL vs IND 1st Test) के तीसरे दिन महज़ 25 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और 14 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट कुलदीप यादव (Kuldeep Singh) ने झटका जिनकी गेंद पर शुभमन गिल (Shubman Gill) ने सुपरमैन स्टाइल में हैरतअंगेज कैच पकड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये घटना श्रीलंका की पहली पारी के 17वें ओवर में घटी। यहां कुलदीप यादव ने अपना पहला बॉल ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया था जो कि टर्न होकर थोड़ा बाहर निकला। इस गेंद पर कामिन्दु मेंडिस आगे बढ़कर ड्राइव शॉट खेलना चाहते थे जिसकी कोशिश में ही वो बड़ी गलती कर बैठे।
वो गेंद की पिच के काफी करीब पहुंच गए थे, जिसके कारण उनका अपने शॉट पर नियंत्रण नहीं रहा। ऐसे में होना क्या था, वो गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर पाए और वो गेंद सीधा शॉर्ट एक्स्ट्रा कवर पर तैनात भारतीय कैप्टन शुभमन गिल की तरफ चली गई। यहां पर ही गिल ने अपनी चीते जैसी फुर्ती दिखाई और सुपरमैन स्टाइल में डाइव करके हैरतअंगेज कैच पकड़ा।
गिल ने अपनी बाईं ओर पूरी लंबाई में छलांग लगाकर जमीन से कुछ इंच ऊपर एक हाथ से शानदार कैच लपका था जिसे देखकर एक तरफ भारतीय टीम में खुशी की तरह दौड़ गई और दूसरी तरफ श्रीलंकाई फैंस पूरी तरह हैरान रह गए। आप इस घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो।
मैच का हाल: गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 116.4 ओवर में 462 रन बनाकर ऑल आउट हुई। वहीं इसके जवाब में श्रीलंका ने दिन के लंच ब्रेक तक 28 ओवर खेले और 5 विकेट खोकर सिर्फ 99 रन बनाए। वो भारतीय टीम के स्कोर से अभी भी 363 रन पीछे हैं। मैदान पर सोनल दिनुशा (31 गेंदों पर 14 रन) और निरोशन डिकवेला (09 गेंदों पर 08 रन) की जोड़ी मौजूद है।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।