भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने अपनी टीम के लिए 35 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके बाद वह अपनी ही चाल में फंस गए और अनलकी तरीके से उमेश यादव की गेंद पर आउट हुए। अपना विकेट गंवाने के बाद स्टीव स्मिथ काफी गुस्साएं नज़र आए और लटका हुआ चेहरा लेकर पवेलियन लौटे।

Advertisement

दरअसल, स्टीव स्मिथ अक्सर ही मैदान पर हलचल करते हुए रन बटोरते हैं। इस मैच में भी उन्होंने ऐसा ही किया। स्मिथ 23 गेंदों पर 35 रन जड़ चुके थे। उमेश यादव के खिलाफ उन्होंने 11वें ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर छक्का और चौका जड़कर 10 रन बना लिए थे, लेकिन इसी ओवर की तीसरी गेंद पर स्टीव का प्लान उन पर ही भारी पड़ गया।

Advertisement

उमेश यादव ने यह गेंद ऑफ साइड की तरफ डिलीवर की थी। स्टीव स्मिथ पहले से ही ऑफ साइड पर खड़े थे। ऐसे में उन्होंने रचनात्मकता दिखाते हुए शॉट खेलना चाहा, लेकिन यहां उनकी चालाकी उन्हीं पर भारी पड़ गई। यह गेंद बल्ले का हल्का किनारा लेते हुए सीधा विकेटकीपर के हाथों में गई। भारतीय टीम ने आउट के लिए अपील की, लेकिन अंपायर ने अपील को नाकार दिया।

ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने अंपायर के फैसले को चैलेंज किया और डीआरएस का इस्तेमाल किया। इस घटना का बड़ी स्क्रीन पर रिप्ले देखा गया जिसके बाद अल्ट्रा एज तकनीक से यह साफ हो गया कि गेंद का संपर्क बैट के साथ हुआ था। इसके बाद ग्राउंड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। इन सब के बावजूद स्टीव स्मिथ का मानना था कि वह आउट नहीं हैं। वह गुस्साए और निराश पवेलियन वापस लोटे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार