Stuart Binny Catch Video: युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की कैप्टेंसी वाली India Champions ने बीते शनिवार,  03 अक्टूबर को World Championship of Legends 2026 के पहले मुकाबले में 196 रन डिफेंड किए और Australia Champions को 46 रनों से धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी बीच भारतीय ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी (Stuart Binny), जो कि 42 वर्षीय हैं, उन्होंने चीते की तरफ झपट्टा मारकर एक शानदार कैच पकड़ा। उनके कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 17वें ओवर में घटी। भारत के लिए अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला गेंदबाज़ी कर रहे थे, जिनकी पहली गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ फवाद अहमद ने मिड विकेट के ऊपर से बड़ा शॉट खेलकर बाउंड्री मारने की कोशिश की। उन्होंने पीयूष की गेंद को तेजी से मारा, लेकिन वो गेंद को ऊंचाई नहीं दे पाए।

इसी का फायदा स्टुअर्ट बिन्नी ने उठाया। वो मिड विकेट पर तैनात थे और गेंद को हवा में देखकर उनकी आंखें चमक गई। यहां पर ही उन्होंने करिश्मे को अंजाम दिया और किसी चीते की तरह गेंद पर झपट्टा मारकर उसे हवा में ही पकड़ा लिया। उन्होंने बाईं ओर डाइव करके ये कैच पकड़ा। FanCode ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि इस मुकाबले स्टुअर्ट बिन्नी ने सिर्फ फवाद अहमद का ही कैच नहीं लिया, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार प्लेयर जो बर्न्स (32 गेंदों पर 45 रन) का भी कैच लेकर उन्हें आउट किया। इसके अलावा उन्होंने 9 गेंदों पर 13 रन बनाए।

मैच का हाल: ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीज़ेड 2026 टूर्नामेंट में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था। इसके बाद ही मैदान पर युवराज सिंह का धमाका देखने को मिला और उन्होंने 44 गेंदों पर 5 चौके 6 छक्के 71 रन बनाए। इसी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 196 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के लिए डार्सी शॉर्ट ने  28 गेंदों  पर 65 रन ठोके, वहीं जो बर्न्स ने 32 गेंदों पर 45 रन बनाए। हालांकि इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम 16.2 ही मैदान पर टिक पाई और 150 रनों पर ऑल आउट हुई। तो ऐसे India Champions ने ये मुकाबला 46 रनों से जीता और टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार