Suresh Raina Six Against Noor Ahmad Video: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) लंबे समय तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का अहम हिस्सा रहे। यही वज़ह है सीएसके के फैंस आज भी चिन्ना थाला के लिए प्यार और सम्मान रखते हैं। गौरतलब है कि वो आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले CSK के Roar 26 इवेंट में पहु्ंचे थे जहां पर भी फैंस ने पूरे जोश के साथ उनका स्वागत किया। इसी बीच सुरेश रैना ने भी फैंस को निराश नहीं किया और अपना बैट उठाकर सभी को अपना विटेंज अवतार दिखाया।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इस इवेंट के दौरान CSK के पुराने खिलाड़ियों को एक बार फिर टीम की जर्सी में बैटिंग करने का मौका मिला और जब सुरेश रैना पिच पर आए तो उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार स्पिनर नूर अहमद को एक के बाद एक कई करारे शॉट्स लगाए।
Chennai Super Kings ने खुद अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट से सुरेश रैना का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो नूर अहमद को एक बड़ा छक्का लगाते नज़र आए हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि सुरेश रैना को मिस्टर आईपीएल के नाम से भी जाना जाता है और वो आज भी इस टूर्नामेंट के टॉप-5 सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं।
उनके नाम IPL में 205 मैचों में 5,528 रन दर्ज हैं। गौर करने वाली बात ये है कि उन्होंने साल 2021 में अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला खेला था। इसके अलावा ये भी जान लीजिए कि CSK फैंस के बीच चिन्ना थाला के नाम मशहूर सुरेश रैना आज भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उनके नाम 200 मैचों की 195 पारियों में 5529 रन दर्ज हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने CSK के लिए 272 मैचों की 238 पारियों में 5314 रन बनाए हैं।
सुरेश रैना के फैंस को ये जानकार भी काफी खुश होंगे कि उन्हें और मैथ्यू हेडन ने चेन्नई सुपर किंग्स के 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
IPL 2026 के लिए CSK का पूरा स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, जेमी ओवरटन, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, नूर अहमद, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉक्स, अकील हुसैन, राहुल चाहर, मैट हेनरी।