आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 16वां मुकाबला बीते शुक्रवार, 04 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था जहां MI के स्टार बैटर तिलक वर्मा (Tilak Varma) 23 बॉल पर धीमी गति से 25 रन बनाने के बाद रिटायर्ड आउट हुए। तिलक वर्मा को ऐसे आउट होकर वापस पवेलियन लौटता देख सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के तो होश उड़ गए और वो पूरी तरह दंग नज़र आए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सोशल मीडिया पर SKY का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो डगआउट में बैठे नज़र आ रहे हैं। इसी बीच जैसे ही उन्हें ये पता चलता है कि तिलक वर्मा रिटायर्ड आउट होकर वापस पवेलियन लौट रहे हैं तो वो पूरी तरह हैरान कर जाते हैं और थोड़े दुखी भी देखते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Advertisement

गौरतलब है कि तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया का का फ्यूचर स्टार माना जाता है। वो लगातार ही कमाल का प्रदर्शन करके अपनी टीम को मैज जिताते आए हैं। आप इसका अंदाजा उनके आंकड़ों से लगा सकते हैं। टी20 फॉर्मेट में तिलक 107 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने लगभग 45 की औसत से 3410 रन बनाए हैं। उन्होंने फटाफट फॉर्मेट में 4 सेंचुरी और 19 हाफ सेंचुरी जड़ी है। इतना ही नहीं, 2 सेंचुरी तो उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर बनाई है।

ये भी जान लीजिए कि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रिटायर्ड आउट होने के बाद अब वो आईपीएल इतिहास के ऐसे चौथे खिलाड़ी बन गए हैं जो कि इस तरह आउट होकर पवेलियन लौटे। उसने पहले रविचंद्रन अश्विन, अथर्व तायडे और साईं सुदर्शन भी आईपीएल में रिटायर्ड आउट हो चुके हैं। बात करें अगर इकाना स्टेडियम में हुए मुकाबले की तो वो लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराकर ये मैच जीता। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल पर LSG नंबर-6 और MI नंबर-7 पर पहुंच गई है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार