T. Natarajan Yorker Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 18वां मुकाबला शनिवार, 11 अप्रैल को में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (CSK vs DC) के चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम बीच खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में से पहले दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज़ थंगरासू नटराजन (Thangarasu Natarajan) का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जो कि चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खेमे में हड़कंप मचा सकता है।

Advertisement

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से टी नटराजन का ये वीडियो फैंस के साथ साझा किया है जो कि पूरे 28 सेकंड का है। इस वीडियो में टी नटराजन नेट्स में बॉलिंग करते हुए एक घातक यॉर्कर डिलीवर करते हैं जो कि स्टंप्स को दो हिस्सों में तोड़ देती है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Advertisement

जान लें कि 35 साल के थंगरासू नटराजन एक डेथ ओवर स्पेशलिस्ट हैं जो कि अपनी घातक यॉर्कर के लिए ही जाने जाते हैं। वो अब तक 106 टी20 मैचों में 116 विकेट चटका चुके हैं। ऐसे में ये साफ है कि उनका लय में होना चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज़ों के लिए टेंशन की बड़ी वज़ह बन सकता है।

टी नजराजन की काबिलियत का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हो कि उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने साल 2026 के आईपीएल सीजन के लिए पूरे 10 करोड़ 75 लाख में रिटेन है। वो मौजूदा सीजन में अब तक DC के लिए 3 मैचों में 7.90 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी करके 4 विकेट ले चुके हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो चेन्नई सुपर किंग्स के सामने कैसा प्रदर्शन करते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिजवी, दुशमंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख। माधव तिवारी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार