Taskin Ahmed Clean Bowled Brandon King Video: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज़ तस्कीन अहमद (Taskin Ahmed) ने सिलहट टेस्ट (BAN vs WI 2nd Test) के पहले दिन अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और वेस्टइंडीज के दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ों को आउट किया। उन्होंने ब्रैंडन किंग (Brandon King) को क्लीन बोल्ड करके पहली सफलता हासिल की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

किंग ने टेके घुटने: ये घटना वेस्टइंडीज की पारी के पांचवें ओवर में घटी। तस्कीन अहमद लय में गेंदबाज़ी कर रहे थे और उन्होंने पहली ही गेंद पर ब्रैंडन किंग को सरप्राइज किया। उन्होंने ये बॉल फुलर लेंथ पर फेंका जो कि पिच से टकराकर एंगल के साथ अंदर की तरफ गया। इसी मौके पर ब्रैंडन किंग के तोते उड़ गए।

उनके पास तस्कीन की तेज तर्रार गेंद के लिए कोई जवाब नहीं था। वो डाइव शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन अपनी कोशिश में पूरी तरह नाकाम रहे। वो बीट हुए और आखिरी में गेंद सीधा उनके स्टंप्स से जाकर टकराई। ये इम्पैक्ट इतना ज्यादा था कि मिडिल और लेग स्टंप पूरी तरह जमीन से उखड़ गए और नीचे गिरे। आप नीचे इस पूरी घटना का वीडियो देख सकते हो।

बताते चलें कि ब्रैंडन किंग 16 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए हैं। वहीं खबर लिखे जाने तक तस्कीन अहमद ने 13 ओवर करके 2 विकेट ले लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 59 रन दिए है।

मैच का हाल: सिलहट टेस्ट में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। वो खबर लिखे जाने तक पहले दिन के खेल में 59 ओवर खेलकर 197 रन बना चुके हैं। उनके 4 विकेट खोकर ये रन जोड़े हैं। मैदान पर जस्टिन ग्रीव्स (30 गेंदों पर 20 रन) और अमीर जंगू (137 गेंदों पर 89 रन) की जोड़ी मौजूद है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश: शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हिरदॉय, मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, तस्कीन अहमद, ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज: जोशुआ डा सिल्वा, ब्रैंडन किंग, केविन विकहम, केवम हॉज, अमीर जांगू (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज (कप्तान), जोशुआ बिशप, शमर जोसेफ, जोमेल वारिकन, जायडेन सील्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार