Taskin Ahmed Wild Celebration Video: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (AUS vs BAN 1st Test) डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है जहां खेल के पहले दिन मेजबान टीम के दिग्गज ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) महज़ 13 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और इतने ही रन बनाकर पवेलियन लौटे। गौरतलब है कि उनका विकेट बांग्लादेशी तेज गेंदबाज़ तस्कीन अहमद (Taskin Ahmed) ने चटकाया जिसके बाद वो एक बेहद ही Wild Celebration करते दिखे।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 22वें ओवर में घटी। यहां तस्कीन अहमद अपना आठवां ओवर डालने आए थे जिसकी छठी गेंद पर उन्होंने मिडिल और लेग स्टंप पर लेंथ गेंद डालकर कैमरून ग्रीन को फंसाया।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ यहां फ्लिक शॉट खेलकर बॉल को बाउंड्री के बाहर भेजना चाहता था जिसकी कोशिश में ही उनसे गलती हुई और वो बॉल ग्रीन के बैट से टकराने के बाद सीधा मिड विकेट की तरफ गई। इस पॉजिशन पर मुशफिकुर रहीम तैनात थे जिन्होंने आखिरी मौके पर दाईं ओर कूद लगाई और एक शानदार कैच पकड़ा।

तो ऐसे कैमरून ग्रीन आउट हुए जिसके बाद ही तस्कीन अहमद का अजीबोगरीब सेलिब्रेशन देखने को मिला। उन्होंने मुंह खोलकर, जीभ बाहर निकालकर नाचते हुए जश्न मनाया। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: डार्विन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी जिसके बाद मैदान पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज़ों का कहर देखने को मिला। ट्रेविस हेड (39 गेंदों पर 22 रन), जेक वेदारल्ड (37 गेंदों पर 23 रन), मार्नस लाबुशेन (20 गेंदों पर 01 रन) और कैमरून ग्रीन (13 गेंदों पर 13 रन) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे हैं। खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम का स्कोर 34 ओवर में 4 विकेट खोकर 126 रन है।

ऐसी है दोनों टीमें

बांग्लादेश (प्लेइंग XI): शादमान इस्लाम, तंज़िद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, इबादोत हुसैन।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): जेक वेदारल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार