आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का तीसरा मुकाबला शुक्रवार, 21 फरवरी को साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान (SA vs AFG) के बीच नेशनल स्टेडियम कराची में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) ने 76 बॉल पर 58 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसी बीच बावुमा ने एक गज़ब का DRS लिया जिसके दम पर उन्होंने अंपायर को गलत साबित करते हुए पूरी अफगानी टीम खासतौर पर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) को हैरान कर दिया।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना साउथ अफ्रीकी की इनिंग के 29वें ओवर में घटी। यहां मोहम्मद नबी ने अपनी चौथी गेंद पर टेम्बा बावुमा को फंसा लिया था जिसके दौरान उनकी गेंद सीधा अफ्रीकी कैप्टन के पैड से टकराई थी। ऐसा होते ही अफगानी टीम खासतौर पर मोहम्मद नबी ने जोरदार अपील की जिसे सुनकर मैदानी अंपायर ने भी तुरंत बैटर को आउट करार दे दिया।

Advertisement

ये सब देख बावुमा खुश नहीं थे। उन्होंने तुरंत अपनी असहमति जताई और अंपायर के फैसले को चैलेंज करते हुए डीआरएस लेने का इशारा किया। इसके बाद होना क्या था, थर्ड अंपायर ने घटना का पूरा वीडियो देखा जिसमें ये साफ हो गया कि बावुमा के पैड से टकराई बॉल विकेट को हिट ही नहीं कर रही थी। इस तरह बावुमा बच गए और मोहम्मद नबी संग पूरी अफगानी टीम दंग रह गई। यही वजह है ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

हालांकि ये भी जान लीजिए कि बावुमा की किस्मत बहुत देर उनके साथ नहीं रही और वो नबी की ही अगली गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में बाउंड्री के पास कैच आउट हो गए। लेकिन इससे पहले उन्होंने 76 बॉल पर 58 रन बनाते हुए रिकल्टन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 129 रन जोड़े, जो कि टीम के लिए बेहद जरूरी था। ऐसे में वो अपनी पारी से काफी खुश होंगे। गौरतलब है कि खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका की टीम 41 ओवर खेलकर 3 विकेट के नुकसान पर 238 रन ठोक चुकी है। कुल मिलाकर वो एक बड़े टोटल की तरफ बढ़ रहे हैं।

टीमें इस प्रकार है

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टोनी डी जोर्जी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को यान्सेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी।

Advertisement

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।   

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार