Temba Buvuma and Wiaan Mulder Video: साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर वियान मुल्डर (Wiaan Mulder) ने डरबन टेस्ट (SA vs AUS 1st Test) के पहले दिन शानदार गेंदबाज़ी की और 27 ओवर में 68 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट चटकाए। वो डरबन टेस्ट में विकेटों का पंजा खोल सकते थे, लेकिन उन्हें एक अहम मौके पर कैप्टन टेम्बा बावुमा (Temba Buvuma) का साथ नहीं मिला। इस कारण उनके हाथों से निक मैडिन्सन का बड़ा विकेट निकल गया।

बवुमा ने तोड़ा मुल्डर का दिल: ये घटना ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के चौथे ओवर में घटी। साउथ अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर गेंदबाज़ी कर रहे थे, जिन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर विपक्षी टीम के सालमी बल्लेबाज़ निक मैडिन्सन को फंसा लिया था। उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद काफी आगे डिलीवर की थी जो कि मैडिन्सन को चकमा देकर सीधा उनके पैड से टकराई।

यहां वियान मुल्डर जोश से भर उठे और उन्होंने अंपायर से आउट के लिए जोरदार अपील कर दी। हालांकि ग्राउंड अंपायर ने उनकी अपील को ठुकरा दिया। ऐसे में मुल्डर ने कैप्टन बावुमा की तरफ देखा और उनसे रिव्यू लेने को कहा। यहां बावुमा भी DRS लेने को राज़ी नहीं हुए। वो दो आवाज़ के कारण शक कर रहे थे और उन्होंने रिव्यू नहीं लिया।

इसके बाद जब बिग स्क्रीन पर घटना का रिप्ले देखा गया तो ये साफ हो गया कि अगर साउथ अफ्रीका समय पर रिव्यू लेता तो मैडिन्सन आउट होते। ये देखकर मुल्डर का दिल टूट गया। आखिर में वो एक विकेट से अपना विकेटों का पंजा लेने से भी चूक गए।

मैच का हाल: डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी। उन्होंने पहली पारी में मैट रेन्शॉ की 190 की इनिंग के दम पर 390 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 21 ओवर में 2 विकेट खोकर 82 रन जोड़ लिए हैं। वो मेहमान टीम के स्कोर से 306 रन पीछे हैं।

देखें प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रेविस हेड, निक मैडिन्सन, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेन्शॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार