Tilak Varma Video: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल (Duleep Trophy 2026) चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के चौथे दिन बुधवार, 09 सितंबर को South Zone के कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) का दिल टूटा। वो East Zone के खिलाफ बड़े मुकाबले में अपनी सेंचुरी से ठीक एक रन पहले आउट हुए जिसके बाद उनके चेहरे पर निराशा दिखी। 

Advertisement

शतक से चूके तिलक वर्मा: चेन्नई के मैदान पर तिलक वर्मा साउथ जोन के लिए नंबर-5 पर बल्लेबाज़ी करने आए थे और उन्होंने 211 गेंदों पर 9 चौके लगाकर 99 रनों की पारी खेली। वो बेहद ही जिम्मेदारी से बैटिंग कर रहे थे, लेकिन दूसरी तरफ से उन्हें किसी भी दूसरे बल्लेबाज़ का साथ नहीं मिल रहा था।

एक समय ऐसा आ गया था कि तिलक 99 रनों के निजी स्कोर पर थे और टीम के 9 विकेट गिर चुके थे। ऐसे में तिलक पर प्रेशर बढ़ गया और इसी कारण उनसे बड़ी गलती हो गई। उन्होंने साउथ जोन की पारी के 108वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद कौनैन कुरैशी को अटैक किया और सामने की तरफ तेज शॉट मारने की कोशिश की। वो गेंद को ठीक से कनेक्ट नहीं कर पाए और गेंदबाज़ को ही कैच दे बैठे।

तो ऐसे तिलक वर्मा 99 रनों के स्कोर पर आउट हुए और अपने शतक से एक रन से चूक गए। BCCI Domestic ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच का हाल: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन ने पहले बैटिंग करके 708 रन बनाए थे जिसके जवाब में साउथ जोन की टीम अपनी पहली पारी में 336 रन बनाकर ऑल आउट हुई। यानी दोनों टीमों की पहली पारी के बाद ईस्ट जोन के पास 372 रनों की बढ़त है। वो अपनी दूसरी पारी में बैटिंग करने मैदान पर उतर गए और उन्होंने खबर लिखे जाने तक बिना कोई विकेट खोकर 12 रन जोड़ लिए हैं। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार